फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sabudana Cutlet Recipe for Vrat: व्रत में थकने की जरूरत नहीं, आसानी से तैयार करें साबुदाना कटलेट

Wed, 09 Jul 2025 11:07 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Easy Sabudana Cutlet Recipe for Vrat: अगर आपको भी व्रत में काफी थकान हो जाती है लेकिन भूख भी काफी तेज लगती है, तो आप आसान विधि से साबुदाना कटलेट तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
व्रत में थकने की जरूरत नहीं, आसानी से तैयार करें साबुदाना कटलेट - फोटो : Adobe stock
Easy Sabudana Cutlet Recipe for Vrat: सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। साल में एक बार आने वाले इस पवित्र महीने में भगवान शिव की आराधना कर की जाती है। इस महीने में आने वाले सोमवार को बहुत से लोग व्रत भी रखते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग इस व्रत में शाम के समय अन्य ग्रहण कर लेते हैं लेकिन बहुत से लोग सिर्फ फलाहार करके ही इस व्रत को रखते हैं।

ऐसे में यदि व्रत के दिन बिना थके आप कुछ बनाना चाहते हैं तो साबूदाना की कटलेट एक बेहतर विकल्प है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं और इसे बनाना काफी आसान है। तो चलिए आपको इस लेख में आसान विधि से साबूदाना के कटलेट बनाना सिखाते हैं ताकि आने वाले सावन के सोमवार में आप इसे तैयार कर सकें।
विज्ञापन

2 of 6
साबुदाना कटलेट बनाने की विधि - फोटो : Freepik.com
साबुदाना कटलेट बनाने की विधि
  •  साबुदाना – 1 कप 
  •  उबले हुए आलू – 2 मध्यम आकार के
  • मूंगफली (भुनी और दरदरी पिसी हुई) – 1/4 कप
  •  हरी मिर्च – 1-2 
  •  धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून (कटी हुई)
  •  सेंधा नमक – स्वादानुसार
  •  नींबू का रस – 1/2 चम्मच 
  •  जीरा – 1/2 चम्मच
  •  काली मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
  •  तेल – तलने के लिए

 
विज्ञापन

3 of 6
बनाने की विधि - फोटो : instagram
बनाने की विधि 

साबुदाना कटलेट तैयार करने के लिए सबसे पहले तो साबुदाना को 4-5 घंटे भिगोकर रखें। पानी पूरी तरह सोख ले, और साबुदाना नरम हो जाए। अगर ज्यादा पानी हो तो छान लें।

4 of 6
बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अब बारी आती है एक एक बाउल में साबुदाना, मैश किए हुए आलू, भुनी मूंगफली, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, जीरा, सेंधा नमक और काली मिर्च डालें। चाहें तो नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बनाने की विधि - फोटो : Adobe
इसके बाद नंबर आता है साबुदाना के इस मिश्रण से छोटे-छोटे टिक्की या कटलेट के शेप में गोल बॉल्स बनाएं और हथेली से हल्का दबा लें। अब एक पैन में तेल गरम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
कटलेट को मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राय करें। दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें। बस अब ये तैयार है, इसे आप अब हरी चटनी या दही के साथ गर्मागर्म परोसें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें