फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easy Samosa Recipe: आलू समोसा बनाना इतना आसान? घर पर करें ऐसे तैयार कि लोग भूल जाएं बाहर का स्वाद

Tue, 08 Jul 2025 12:42 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Make Samosa At Home: यदि आप घर पर हलवाई के जैसा स्वादिष्ट समोसा बनाना चाहती हैं तो हमारी बताई विधि से इसे घर पर तैयार करें। 
विज्ञापन
1 of 7
घर पर आलू का समोसा बनाने की सबसे आसान विधि - फोटो : Adobe stock
How To Make Samosa At Home: बारिश का मौसम हो और कुछ चटपटा खाने का मन न करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यही वजह है कि इस मौसम में हर गली-मोहल्ले में समोसे, पकोड़ी, टिक्की और चाट बेहद कम दामों में मिलती है। पर, हर दिन बाजार में बनने वाले स्नैक्स खाना सही नहीं माना जाता। इसी के चलते हम आपको घर पर एक ऐसा स्नैक्स बनाना सिखाने जा रहे हैं, जिसे बड़े से लेकर बच्चे तक खूब चाव से खाते हैं।

यहां हम बात कर रहे हैं समोसा की, जो बाजार में आपको 10 से 20 रुपये में मिल जाता है लेकिन बारिश के मौसम में ज्यादा बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए। इसी के चलते हम आपको घर पर ही हलवाई जैसा समोसा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। तो बस जब घर पर हलवाई जैसा समोसा तैयार हो सकता है, तो बाहर का तला-भुना क्यों खाना ? 
विज्ञापन

2 of 7
मैदे का डो बनाने का सामान - फोटो : AdobeStock
मैदे का डो बनाने का सामान
  •  मैदा – 2 कप
  •  नमक – 1/2 छोटा चम्मच
  •  अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच 
  •  तेल – 2 बड़े चम्मच (मोयन के लिए)
  • पानी – गूंथने के लिए

 
विज्ञापन

3 of 7
स्टफिंग का सामान - फोटो : freepik
स्टफिंग का सामान
  • उबले आलू – 4 मध्यम आकार के 
  •  हरी मटर – 1/2 कप 
  •  हरी मिर्च – 1-2 
  •  अदरक – 1 छोटा चम्मच 
  •  धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  •  जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
  •  गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
  •  अमचूर  – 1/2 छोटा चम्मच
  •  नमक – स्वादानुसार
  •  हरा धनिया – थोड़ा
  •  तेल – 1-2 चम्मच (तलने के लिए)

 

4 of 7
डो तैयार करने की विधि - फोटो : freepik.com
डो तैयार करने की विधि

सबसे पहले बारी आती है मैदे का डो तैयार करने की तो उसके लिए एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक, अजवाइन और तेल डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मैदा गूंथ लें। जब ये टाइट गुंथ जाए तो इसे ढककर साइड में रख दें। ध्यान रखें कि इसे आपको ऐसे खुला नहीं छोड़ना है।  

 
विज्ञापन

5 of 7
स्टफिंग तैयार कैसे करें ? - फोटो : Adobe stock
स्टफिंग तैयार कैसे करें ?

अब बारी आती है स्टफिंग को तैयार करने की तो उसके लिए सबसे पहले आलुओं को उबालकर हाथ से ही मैश कर लें। आलुओं को मैश करने के बाद एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए उसमें जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालें।
विज्ञापन

6 of 7
स्टफिंग तैयार कैसे करें ? - फोटो : Adobe stock
मसालों के भुनने के बाद इसमें मटर और मसले हुए आलू डालें। अब बारी आती है धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर, नमक और हरा धनिया डालने की तो सभी चीजों को मिक्स करने के बाद इसे 5 मिनट तक पकाएं। अब इसे ठंडा होने दें। इसे समोसे में पूरी तरह से ठंडा होने के बाद ही भरना है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऐसे तैयार करें समोसा - फोटो : Adobe stock
ऐसे तैयार करें समोसा

सबसे आखिर में बारी आती है समोसा तैयार करने की तो उसके लिए गूंथे हुए आटे से छोटी लोई बनाएं और बेलकर बीच में से काट लें। काटे हुए आधे हिस्से को कोन जैसा बनाएं और किनारे पानी से चिपकाएं। अब उसमें 1-2 चम्मच भरावन भरें और नीचे से बंद कर दें। सभी समोसे आपको इसी तरह तैयार करने हैं। जब समोसे तैयार हो जाएं तो कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें समोसे डालें। इसे हर तरफ से सुनहरा होने तक तलें। जब ये सुनहरे हो जाएं तो निकालकर चटनी के साथ गरम ही परोसें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें