फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easy Snacks Recipe: खाना बनाने का नहीं है मन तो झटपट बनाएं ये पकवान, पेट के साथ दिल भी होगा खुश

Sat, 30 Nov 2024 10:18 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप घर से दूर अकेले रहते हैं और खाना बनाने का मन नहीं है, तो हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप झटपट तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
झटपट बनाएं ये पकवान - फोटो : Istock
Easy Snacks Recipe: अक्सर ऐसा होता है न कि गर्मी की वजह से या फिर थकान की वजह से कई बार खाना बनाने का मन नहीं करता। जब आप परिवार के साथ रहते हैं, तब तो न चाहते हुए भी खाना बनाना पड़ता है लेकिन जब अकेले रहते हैं जो ज्यादातर लोग अपने खुद के लिए खाना बनाने में काफी आलस दिखाते हैं।

खासतौर पर अब जब बारिश और उमस का मौसम है, तब तो खाना बनाने का मन भी नहीं करता। लेकिन कोई भी हर रोज बाहर का खाना नहीं खा सकता, क्योंकि बाहर का खाना खाने से तबियत खराब होने का डर भी होता है।

ऐसे में अगर आप घर से दूर अकेले रहते हैं और खाना बनाने का मन नहीं है, तो हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप झटपट तैयार कर सकते हैं। ये पकवान खाकर आपके पेट के साथ मन भी खुश हो जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
झटपट बनाएं ये पकवान - फोटो : instagram
 वेज सैंडविच

आज के समय में ज्यादातर घरों में ब्रेड तो रखा ही होता है। ऐसे में आप आसानी से अपनी मनपसंद सब्जियों को काटकर उससे वेज सैंडविच तैयार कर सकते हैं। अगर आपका मन है तो इसे सेंक लें, वरना आप इसे ऐसे भी खा सकते हैं। वेज सैंडविच बिना सिके खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। 
विज्ञापन

3 of 5
झटपट बनाएं ये पकवान - फोटो : instagram
कटलेट

फ्रिज में अगर उबले हुए आलू रखें है तो आप आसानी से कटलेट तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस आलुओं को मैश करना है। इनमें मसालों को मिक्स करके आपको बस इसमें सूजी मिलानी है और इसे तवे पर हल्के तेल में सेक लेना है। आप चाहें तो इसे तल भी सकते हैं। इसे चटनी के साथ गर्मागर्म खाएं। 

4 of 5
झटपट बनाएं ये पकवान - फोटो : instagram
स्प्राउट्स

अगर आपका खाना खाने का मन नहीं है तो 5-6 घंटे पहले चने को पानी में भिगो कर रख दें। इसको आप स्प्राउट्स की तरह तैयार करके खा सकते हैं। इसमें प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और नींबू का रस डालकर आप इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
झटपट बनाएं ये पकवान - फोटो : instagram
साबुदाना खिचड़ी

अगर खाना बनाने का मन नहीं है लेकिन कुछ हैवी भी खाना है तो आप साबुदाना खिचड़ी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान होता है और साबुदाना खिचड़ी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे आप हरे धनिए की चटनी के साथ खा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें