फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2024: दशहरे के दिन परिवारवालों को बनाकर खिलाएं खास लंच, मन के साथ सभी का पेट भी होगा खुश

Sat, 12 Oct 2024 08:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दशहरे के दिन कुछ खास पकवान बनाकर आप अपने परिवार वालों को खुश कर सकते हैं। यहां हम आपको इसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
दशहरे के दिन परिवारवालों को बनाकर खिलाएं खास लंच - फोटो : Adobe stock
Dussehra 2024: जब भी किसी त्योहार का जिक्र आता है तो महिलाओं के सामने एक ही सवाल आ खड़ा होता है कि त्योहार के दिन वो ऐसा क्या खास बनाएं, जिसे खाकर बड़े से लेकर बच्चे भी खुश हो जाएं। अब जब 12 अक्तूबर दिन शनिवार को दशहरा मनाया जा रहा है तो फिर से एक बार हर महिला इस सोच में डूबी होगी कि वो क्या स्वादिष्ट पकाएं। आपकी इसी परेशानी का हल हम लेकर आए हैं।

दरअसल, दशहरे के दिन सभी स्कूलों और दफ्तरों की छुट्टी होती है। ऐसे में बड़ों से लेकर बच्चे तक घर में रहते हैं। इसी के चलते आप दशहरे के दिन कुछ खास पकवान बनाकर अपने परिवार वालों को खुश कर सकती हैं। यहां हम आपको इसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। अगर आप हमारे बताए पकवान दशहरे के दिन बनाएंगी तो आपके परिवारवालों का पेट के साथ मन भी खुश हो जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
वेज थाली - फोटो : instagram
वेज थाली

दशहरा के दिन लगभग हर किसी की छुट्टी होती है। ऐसे में आप अपने परिवार के लिए वेज थाली तैयार करें। वेज थाली तैयार करने के लिए इसमें पूड़ी, कचौड़ी, छोले की सब्जी, भिंडी की सब्जी, रायता और सलाद तैयार करें। इस थाली में कुछ मिठाई जरूर रखें। वरना स्वाद अधूरा रह जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
छोले भटूरे - फोटो : iStock
छोले भटूरे

ये एक ऐसा पकवान है जिसे नाश्ते से लेकर लंच तक में परोसा जा सकता है। छोले-भटूरे खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। बाजार में मिलने वाले छोले काफी तीखे होते हैं, ऐसे में घर पर अपने स्वाद के हिसाब से छोले तैयार करें, ताकि हर कोई इसे आराम से खा सके। 

4 of 6
दाल मखनी-नान - फोटो : instagram
दाल मखनी-नान

पूड़ी सब्जी खाने का मन नहीं है तो अपने घर वालों के लिए स्वादिष्ट दाल मखनी तैयार करें। इसके साथ नान मिलेगी तो आपके घर वाले खुश जरूर हो जाएंगे। अगर नान किसी को पसंद नहीं है तो आप इसके साथ जीरा राइस भी तैयार कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
कचौड़ी सब्जी - फोटो : instagram
कचौड़ी सब्जी

अगर कुछ आसान सा बनाने का मन है तो कचौड़ी सब्जी बेस्ट ऑप्शन है। एक तो इसे बनाना काफी आसान है, दूसरा ये लगभग हर किसी को पसंद आती है। ऐसे में दशहरा के दिन अपने घर पर स्वादिष्ट आलू की सब्जी बनाएं और सउसके साथ दाल या आलू वाली कचौड़ी बनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वेज बिरयानी - फोटो : instagram
वेज बिरयानी

अगर पूड़ी-पराठा नहीं खाना चाहते तो वेज बिरयानी बनाएं। वेज बिरयानी बनाना काफी आसान होता है। इसमें आप अपनी पसंदीदा सब्जियों के साथ-साथ ढेर सारी सोया बड़ी और पनीर डालें। जब वेज बिरयानी तैयार हो जाए तो इसे मिक्स मेज रायते और चटनी के साथ परोसें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें