Navratri Day 9 Bhog: शारदीय नवरात्रि अब अपने समापन की तरफ बढ़ रही है। मां दुर्गा को समर्पित इन नौ दिनों में लोग माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। इन दिनों लोग न सिर्फ माता रानी की पूजा करते हैं बल्कि व्रत-उपवास भी करते हैं। नौ दिन व्रत रखने के बाद लोग कन्या पूजन करते हैं और फिर व्रत का पारण करते हैं।
ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से कन्या पूजन करता है, तो माता रानी उन्हें आर्शीवाद देती हैं। ऐसे में इस दिन लोग हलवा, पूड़ी और चना बनाकर न सिर्फ कंजकों को परोसतें हैं बल्कि इसी का भोग भी मां दुर्गा को लगाते हैं।
कई बार ऐसा होता है कि गलत तरह से बनाने पर हलवा स्वादिष्ट नहीं बन पाता। ऐसे में आज हम आपको न सिर्फ हलवा बनाना सिखाएंगे, बल्कि चना और पूड़ी बनाने की भी सही रेसिपी भी बताएंगे। ताकि आप भी माता रानी को प्रसन्न कर सकें।