फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drink For Summer : तेज गर्मी में शरीर को राहत पहुंचाता है सत्तू से बना ड्रिंक, नोट करें इसकी रेसिपी

Tue, 06 Jun 2023 02:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तेज गर्मी में सत्तू का सेवन शरीर को राहत पहुंचाता है। आज के लेख में हम आपको सत्तू की ड्रिंक बनाना बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
sattu drink - फोटो : istock
Drink For Summer : तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप की वजह से हर कोई परेशान है। कई शहरों में तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार तक दर्ज किया जा रहा है। आलम ये है कि तेज धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कई तरीके अपनाकर लोग गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। गर्मी की वजह से शरीर पर कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं, जैसे सनबर्न और टैनिंग। इसका इलाज तो हम स्किन केयर करके कर ही लेते हैं।

इसके साथ ही गर्मी में शरीर काफी डिहाइड्रेट भी होने लगता है। जिसके लिए ऐसे खान-पान की जरूरत होती है, जो शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरी करें। अगर आप भी ऐसी किसी ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं जो गर्मियों में आपको राहत दिलाए तो सत्तू का ड्रिंक पीना गर्मियों में काफी फायदेमंद होता है। इसे बनाना भी काफी आसान है। आइए आपको भी इसकी रेसिपी बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Sattu
सत्तू का ड्रिंक बनाने के लिए जरूरी सामान
  • चने का सत्तू - आधा कप
  • पोदीना के पत्ते - 10
  • नींबू - आधा
  • हरी मिर्च - आधी
  • भुना जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • काला नमक - आधा छोटी चम्मच
  • सादा नमक -  स्वादानुसार
विज्ञापन

3 of 5
sattu
विधि

गर्मी के दिनों में यूपी और बिहार में सत्तू का सेवन एक स्पेशल ड्रिंक के रूप में किया जाता है। आज हम इसी की सिंपल रेसिपी आपको बताने जा रहे हैं। गर्मी में सत्तू बनाने के लिए सबसे पहले आप पुदीने के पत्तों को अच्छे से धोकर इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इसके बाद अब आप हरी मिर्च और प्याज को बेहद ही महीन-महीन काट लें।


 

4 of 5
Sattu - फोटो : istock
अब इसके बाद एख कटोरे में ठंडा पानी लें और इसमें थोड़ा-थोड़ा सत्तू मिलाना शुरू करें। सत्तू को इतना घोलें कि इसमें गांठ ना रह जाए। सत्तू को अच्छे से घुल जाने के बाद इसमें भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। आखिर में इसमें पुदीना और नींबू का रस डालें। बस आपका ये ड्रिंक तैयार है। अब इसे गिलास में सर्व करें। इसमें ऊपर से बर्फ डालना कतई ना भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sattu - फोटो : iStock
सत्तू से बनी ड्रिंक पीने का फायदा

तेज गर्मी में धूप और लू से बचने के लिए सत्तू का सेवन किया जाता है। अगर आप गर्मी में रोजाना इसका सेवन करेंगे तो पहले तो आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। इसके साथ ही ये आपके शरीर को उर्जावान रखता है। सत्तू का सेवन पेट को ठंडक पहुंचाने में मददगार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें