Kitchen Hack : आज के समय में अक्सर देखा जाता है कि लोग समय का अभाव होने की वजह से एक साथ ही हफ्ते भर की फल और सब्जियां लेकर आते हैं। इन सभी को लाकर एक साथ ही फ्रिज में रख दिया जाता है। लोगों का ऐसा मानना होता है कि फ्रिज में सब्जियां ज्यादा समय तक ताजी रहती हैं और सड़ने से बची रहती हैं। ऐसा करने से लोगों की मुश्किल आसान हो जाती है पर, क्या आप जानते हैं कि कुछ फल और सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्हें साथ में रखने से ये जल्दी सड़ने लगती हैं।
दरअसल, कई फलों और सब्जियों में अलग-अलग तरह के एंजाइम और केमिकल पाए जाते हैं। यही वजह है कि, इन सब्जियों और फलों को एक साथ रखा जाए तो ये जल्दी सड़ने लगती हैं। ऐसे में हर किसी के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि किस तरह की सब्जियों और फलों को अलग-अलग रखना चाहिए।