पूरी बनाने के लिए ज्यादातर लोग पालक पूड़ी, मैदे की पूड़ी या फिर सादे आटे की पूड़ी बनाते हैं। वहीं कुछ लोग अलग-अलग दाल को भरकर पूड़ी बनाना पसंद करते हैं. लेकिन इस दिवाली अगर आप नई तरह की पूड़ियों का स्वाद चखना चाहते हैं तो ट्राई करें खोआ की पूरी। ये बनाने में आसान होने के साथ ही खाने में स्वादिष्ट लगेगी। वहीं कुछ अलग सी डिश भी घर में बन जाएगी। तो त्योहारों के मौसम में कुछ नया ट्राई करने के लिए खोआ की पूरी सबसे बेस्ट है। तो चलिए जानें खोआ की पूड़ी बनाने की रेसिपी।