फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2023: उपवास के बाद चाहिए एनर्जी तो इन चीजों से खोलें करवा चौथ का व्रत

Wed, 01 Nov 2023 05:14 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद अगर आपको कमजोरी लगने लगती है तो पानी की बजाय कुछ ऐसी चीजों से व्रत खोलना चाहिए, जिससे तुरंत एनर्जी मिल सके। 
विज्ञापन
1 of 7
karwa chauth 2023 - फोटो : istock
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद अहम माना जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत  आज यानी कि 1 नवंबर 2023 को रखा जा रहा है, जिसकी तैयारी महिलाओं ने पूरी कर ली है। इस दिन विवाहित महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं।

शाम में 16 श्रृंगार करके महिलाएं करवा चौथ की पूजा करती हैं और फिर चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं। ज्यादातर जगहों पर महिलाएं अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में पानी से व्रत खोलने से आपको तुरंत एनर्जी नहीं मिलेगी।

अगर आप चाहती हैं कि व्रत खोलने के तुरंत आप आपको कमजोरी महसूस ना हो तो पानी की बजाय कुछ अलग चीजों से आपको व्रत खोलना चाहिए। हम आपको जिन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, उनके सेवन से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
karwa chauth 2023 - फोटो : istock
नारियल पानी

नारियल पानी मिनरल्स से भरपूर होता है। इसलिए ये कहा जाता है कि व्रत खोलने के लिए सादा पानी की बजाय नारियल पानी ही पीना चाहिए। इसके सेवन से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 7
karwa chauth 2023 - फोटो : Pixabay
अनार का जूस

अगर आप अनार के जूस से व्रत खोलेंगी तो आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी। इससे आपकी थकान और सुस्ती भी दूर हो जाएगी। 

4 of 7
karwa chauth 2023 - फोटो : iStock
नींबू-पानी

अगर आप व्रत खोलने के तुरंत बाद पानी ही पीना चाहती हैं तो नींबू पानी को प्राथमिकता दें। नींबू पानी पीने से शरीर को विटामिन और मिनरल मिलते हैं, जो तुरंत एनर्जी देने में सहायक है।
विज्ञापन

5 of 7
karwa chauth 2023 - फोटो : iStock
खजूर

इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो व्रत के बाद तुरंत एनर्जी देने में सहायक हैं। ऐसे में सबसे पहले इसे खााएं फिर कुछ और खाएं। 
विज्ञापन

6 of 7
karwa chauth 2023 - फोटो : iStock
मेवा

पूरे दिन व्रत की वजह से खाली पेट पहने से आपके पेट में जलन हो सकती है। ऐसे में सीधा पानी पीने की जगह आप मेवा खा सकती हैं। इसे खाने के बाद पानी पीना एक सही विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
karwa chauth 2023 - फोटो : istock
काजू कतली

अगर आपके घर पर मिठाई से व्रत खोलने की परंपरा है तो काजू कतली व्रत खोलने के लिए एक बेहतर विकल्प है। इसे खाने के बाद आप पानी पी सकती हैं। इससे आपकी एनर्जी बरकरार रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें