फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में अमृत की तरह है गोंद के लड्डू, रोजाना केवल एक ही खाने से सेहत को होंगे इतने सारे फायदे

Tue, 26 Nov 2019 10:33 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सर्दियों के मौसम में जरूरी है कि शरीर को अंदर से गर्म रखा जाए। कुछ लोगों को तो बहुत ज्यादा ठंड  भी लगती है। इसका कारण है शरीर का कमजोर होना। इसलिए सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए गोंद एक बढ़िया विकल्प है। गोंद प्रकृति से मिला एक अनोखा उपहार है। जिसको खाने से बहुत सारे फायदे होते हैं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अक्सर आपने सुना होगा कि गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गोंद से बने लड्डू खाने को दिए जाते हैं। गोंद बबूल के कांटेवाले पेड़ से मिलता है जो कि पानी में बड़ी ही आसानी से घुल जाता है। तो चलिए जानें गोंद खाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
गोंद को भून को उसका लड्डू बनाकर खाने से शरीर को बहुत फायदा होता है। गोंद खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। जिससे किसी भी बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है। तभी सर्दियों के मौसम में गोंद खाने की सलाह दी जाती है। ताकि सर्दी-जुकाम आसानी से न हो पाए।

 

4 of 7
हड्डियों को मजबूत बनाता है
रोज रात को सोने से पहले गोंद के बने एक लड्डू के साथ गर्म दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। ये मांसपेशियों के साथ ही रीढ़ की हड्डी के लिए भी उत्तम है।

 
विज्ञापन

5 of 7
कमजोरी को करे दूर
गोंद खाने की सलाह अक्सर गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को दी जाती है। इसका कारण है कि गोंद को आहार में शामिल करने से इस समय होने वाली हर तरह की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा भी अगर किसी को बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है तो उसे गोंद का सेवन रोजाना करना चाहिए।

 
विज्ञापन

6 of 7
कब्ज करे दूर
रोजाना एक से दो गोंद के लड्डू का सेवन करने से कब्ज की परेशानी दूर होती है। लेकिन दो से ज्यादा गोंद के लड्डू का सेवन करना पेट को बिगाड़ सकता है। क्योंकि ज्यादा खाने से ये पचने में दिक्कत करता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोड़ों के दर्द में राहत
सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों के जोड़ों में दर्द होता है और चलने-फिरने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसलिए गोंद के लड्डू को खाना फायदेमंद  हो सकता है। तो अगर सर्दियों में स्वस्थ रहना है तो कम से कम एक लड्डू का सेवन रात में गर्म दूध के साथ जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें