फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय के दूध जितना ही फायदेमंद होता है इन जानवरों का दूध

Mon, 25 Nov 2019 11:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
हमारे देश में गाय को माता की तरह पूजा जाता है। इसका दूध केवल पीने के ही काम नहीं आता बल्कि इसे भगवान की पूजा के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही भैंस का दूध भी लोग पीते हैं। इधर बीच फैले डेंगू के बुखार में बकरी के दूध को पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन तीन जानवरों के अलावा भी दुनिया में कुछ पालतू जानवर हैं जिनका दूध लोग पीते हैं। तो चलिए जानें कौन से हैं वो जानवर और कितना फायदेमंद है उनका दूध।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
ऊंटनी का दूध
रेगिस्तान में जहां पर ऊंट ज्यादा मात्रा में पाले जाते हैं वहां पर रहने वाले लोग ऊंटनी का दूध पीते हैं। इस दूध की खासियत होती है कि ये बहुत ही अधिक तापमान यानी 86 डिग्री फॉरेनहाइट यानी की करीब 30 डिग्री सेल्सियस पर भी पूरे सात दिन तक खराब नहीं होता है। इसके साथ ही आश्चर्य की बात है कि अगर ऊंटनी के दूध को ठीक ढंग से रेफ्रिजरेटर में रखा जाए तो ये पूरे तीन महीनों तक खराब नहीं होगा और पीने लायक बना रहेगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
याक का दूध
बेहद ठंडी जगहों पर जैसे लद्दाख और तिब्बत के बर्फीले पहाड़ों पर पाला जाने वाला जानवर याक का दूध याक बटर टी के रूप में पिया जाता है। इसका स्वाद कुछ नमकीन और क्रीमी सूप सा होता है।  

 

4 of 5
- फोटो : social media
भेड़ का दूध
गाय के दूध की तुलना में भेड़ के दूध में दुगनी मात्रा में वसा होता है। भेड़ के दूध का इस्तेमाल फ्रेंच चीज बनाने में किया जाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
सोया मिल्क
केवल जानवरों का ही नहीं बल्कि पेड़-पौधों से भी दूध मिलता है जिसका इस्तेमाल हम खाने में करते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है सोया मिल्क। प्रोटीन से भरपूर सोया मिल्क का इस्तेमाल चीज वगैरह बनाने के साथ ही वीगन लोगों के पीने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें