धनतेरस 2021 जलेबी बनाने की रेसिपी
- फोटो : istock
जलेबी बनाने की सामग्री
300 ग्राम चीनी, इलायची पाउडर, केसर, 2 बड़े चम्मच मैदा, आधा चम्मच बेकिंग सोडा, 35 ग्राम मक्के का आटा, 250 ग्राम पनीर, तेल और पिस्ता।
जलेबी बनाने की रेसिपी
-एक पैन में चीनी, पानी और इलायची पाउडर डालकर चाशनी बना लें। इसमें थोड़ी सी केसर भी मिला लें।
-फिर एक कटोरे में दो चम्मच मैदा, मक्के का आटा, बेकिंग सोडा, पानी मिला कर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण में पनीर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे ब्लेंडर में डालकर फेंट भी सकते हैं।
-पिपिंग बैग या एक छोटे छेद वाले कपड़े में इसे रख कर गर्म तेल वाली कड़ाही में जलेबी बनाएं। जलेबी को चलाते रहें जब तक वह सुनहरी और कुरकुरी न तल जाए।
-जब जलेबी बन जाए तो उसे चाशनी में डालकर 5 मिनट भिगो दें। जलेबी को चाशनी से निकाल कर ऊपर से पिस्ता डालकर गरमा-गरम सर्व करें।