फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lassi Recipe: ढाबा स्टाइल गाढ़ी-गाढ़ी लस्सी बनाने का सबसे आसान तरीका यहां से जानें

Wed, 23 Apr 2025 12:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप ढाबा स्टाइल लस्सी को घर पर ही बनाना चाहते हैं तो हम यहां आपको उसका आसान तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
ढाबा स्टाइल गाढ़ी-गाढ़ी लस्सी बनाने का सबसे आसान तरीका यहां से जानें - फोटो : Adobe stock
Lassi Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में अलग-अलग प्रकार के ऐसे पेय पदार्थ मिलने लगते हैं, जिनके सेवन से शरीर को भी ठंडक मिलती है, और मन भी प्रसन्न हो जाता है। इन ड्रिंक्स में दही से बनने वाली लस्सी का अपना अलग स्थान है। दही से मीठी और नमकीन दो प्रकार की लस्सी बनाई जाती है। ज्यादातर लोग मीठी लस्सी पीना पसंद करते हैं। मीठी लस्सी पीने में काफी स्वादिष्ट लगती है और इसकी वजह से शरीर को गर्मी से राहत मिलती है।

लस्सी ज्यादातर ढाबों पर काफी अच्छी मिलती है, लेकिन हर रोज ढाबे की लस्सी पीना संभव नहीं है। ऐसे में यहां हम आपको ढाबा स्टाइल लस्सी बनाने का आसान तरीका बताएंगे, ताकि आप घर पर ही इसे तैयार कर पाएं। घर पर बनी लस्सी साफ-सफाई से बनी होगी, जिस वजह से इसका सेवन आप बिना डरे हर रोज कर सकते हैं। तो चलिए आपको घर पर ही ढाबा स्टाइल लस्सी बनाने का तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
लस्सी बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
लस्सी बनाने का सामान
  • ताजा दही – 1.5 कप 
  • पिसी हुई चीनी – स्वादानुसार
  • ठंडा दूध – 1/4 कप
  • बर्फ के टुकड़े – 4-5
  •  इलायची पाउडर 
  • केसर या गुलाब जल 
  •  मिक्सर या मथनी
  •  ऊपर से डालने के लिए दही की मलाई 
  • ड्रायफ्रूट्स 

 
विज्ञापन

3 of 6
लस्सी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले तो आपको गाढ़े-गाढ़े दही की जरूरत पड़ेगी। यदि आपके पास लस्सी ब्लेंडर है, तब तो अच्छी बात है, वरना आप मथनी की मदद से भी लस्सी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक बड़े जग या बर्तन में ठंडा दही, चीनी, इलायची पाउडर, बर्फ के टुकड़े और थोड़ा दूध डालें।

4 of 6
लस्सी बनाने की विधि - फोटो : इंस्टाग्राम
ध्यान रखें कि इसमें आपको दूध ज्यादा नहीं डालना है, वरना लस्सी पतली हो जाएगी, जिससे इसका स्वाद बिगड़ जाएगा। ढाबा स्टाइल लस्सी की सबसे अहम खासियत ही उसका गाढ़ापन है।
विज्ञापन

5 of 6
लस्सी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
सभी चीजों को एक बर्तन में या फिर मिक्सी के जार में डालकर अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। जब ये अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाएगा तो इसमें झाग उठने लगेंगे। जब ये सही से ब्लेंड हो जाए तो लस्सी को गिलास में डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लस्सी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अब इसमें ऊपर से दही की गाढ़ी-गाढ़ी मलाई डालें और कटे हुए ड्रायफ्रूट्स से सजाएं। चाहें तो गुलाब जल या केसर के कुछ धागे भी डाल सकते हैं। बस लस्सी तैयार है। चाहें तो इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें, उसके बाद ही परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें