Delhi Style Ram Ladoo Recipe At Home: अगर आप कभी दिल्ली नहीं गए, लेकिन राम लड्डू का वीडियो देखकर ललचा जाते हैं तो घर पर तैयार करें दिल्ली स्टाइल राम लड्डू। बेहद आसान है इसे बनाने का तरीका।
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली स्टाइल राम लड्डू करें घर पर तैयार, बारिश का मजा होगा दोगुना
- फोटो : Adobe stock
Delhi Style Ram Ladoo Recipe At Home: आपने कभी न कभी और कहीं न कहीं राम लड्डुओं के बारे में सुना होगा। ये राम लड्डू मुख्य रूप से दिल्ली में ही मिलते हैं। सुनने में लगता है कि राम लड्डू एक मिठाई होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। ये एक प्रकार का स्नैक्स है, जो चाय के साथ खूब ज्यादा पसंद किया जाता है।
खासतौर पर अभी जब बारिश का मौसम है, तब तो राम लड्डू का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। पर, हर किसी के लिए दिल्ली जाकर राम लड्डू खाना संभव नहीं है। इसी के चलते हम आपको घर पर राम लड्डू बनाने का तरीका बताएंगे। ताकि आप आसान विधि से इसे घर पर ही तैयार कर सकें।
विज्ञापन
2 of 6
राम लड्डू बनाने का जरूरी सामान
- फोटो : Adobe Stock
राम लड्डू बनाने का जरूरी सामान
मूंग दाल – 1 कप
चना दाल – ¼ कप
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
हरी मिर्च – 1-2
नमक – स्वादानुसार
हींग – चुटकी भर
बेकिंग सोडा – 1/4 चम्मच
तेल – तलने के लिए
विज्ञापन
3 of 6
राम लड्डू सजाने के लिए
- फोटो : Adobe stock
राम लड्डू सजाने के लिए
मूली
हरा धनिया
हरी चटनी
नींबू का रस या अमचूर
4 of 6
विधि
- फोटो : Adobe stock
विधि
अब जान लेते हैं कि राम लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले क्या करना है। ताजे राम लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तो चना और मूंग की दाल को रातभर के लिए भिगोकर रखना है। रातभर भीगने के बाद ये फूल जाएगी, तो अगले दिन इसे अदरक, हरी मिर्च, नमक और हींग के साथ पीस लें। इसे पीसते समय हल्का पानी ही डालें, क्योंकि आपको इसे पतला नहीं करना है।
विज्ञापन
5 of 6
विधि
- फोटो : Adobe stock
पेस्ट तैयार होने के बाद इसे अच्छी तरह से फेटें। थोड़ा सा बेकिंग सोडा इसे अच्छे से तैयार होने में मदद करेगा। पेस्ट तैयार होने के बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो फिर गर्म तेल में दाल के पेस्ट से छोटे-छोटे गोले बनाकर डालें।
अब इसे गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। जब ये सुनहरा होने लगे तो इसे तेल से निकाल लें। इसके बाद इसे एक प्लेट पर रखकर उसके ऊपर कद्दूकस की हुई मूली, हरा धनिया, हरी चटनी डालें। अंत में इसके ऊपर नींबू और मसाले डालें। बस ये तैयार है, आप इसे अब सर्व कर सकते हैं।