फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Make Ghewar: ये आसान तरीका अपनाएं और घर पर बनाएं बाजार जैसा क्रिस्पी घेवर

Wed, 23 Jul 2025 11:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make Ghewar at Home: सावन का महीना है और घर पर घेवर न बनें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में यहां घेवर बनाने की सबसे आसान विधि बताई जा रही है, जिससे टिप्स लेकर आप घर पर स्वादिष्ट घेवर बना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
घेवर बनाने का सबसे आसान तरीका - फोटो : Adobe stock
How to Make Ghewar at Home: जैसे ही सावन का महीना आता है तो चारों और खुशियां दिखने लगती हैं। इस महीने में कई त्योहार भी आते हैं, इस कारण लोगों के मन में काफी उत्साह भी उमड़ने लगता है। खासतौर पर इस महीने में हर किसी के लिए हरियाली तीज, सोमवार व्रत और रक्षा बंधन जैसे पर्व विशेष महत्व रखते हैं। अब जब बात त्योहारों की हो रही है तो मीठा बनना तो बनता है। ऐसे में हम आपको घर पर घेवर बनाना सिखाएंगे।

दरअसल, घेवर सावन में आने वाले इन त्योहारों की मिठास बढ़ाने का काम करता है। घेवर न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसके साथ एक भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव भी है। कई जगहों पर घेवर को शगुन के रूप में भेजा जाता है। तो चलिए बिना देर किए आपको घेवर बनाने की सबसे आसान विधि बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
घेवर का बैटर बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
घेवर का बैटर बनाने का सामान
  •  मैदा – 1 कप
  • घी – ¼ कप
  •  ठंडा दूध – ¼ कप
  •  ठंडा पानी  
  •  बर्फ के टुकड़े – 4-5
  • घी 

 
विज्ञापन

3 of 7
चाशनी बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
चाशनी बनाने का सामान
  •  चीनी – 1 कप
  • पानी – ½ कप
  •  केसर और इलायची

 

4 of 7
घेवर को सजाने के लिए सामान - फोटो : Adobe stock
घेवर को सजाने के लिए सामान
  • खोया या मावा
  • खरबूजे के बीज
  • चांदी का वर्क 

 
विज्ञापन

5 of 7
विधि - फोटो : instagram
विधि

घेवर तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले इसका बैटर तैयार करना है। इस बैटर को तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में घी डालकर उसमें आइस क्यूब लेना है। इसके बाद उस बर्फ के टुकड़े को घी के बीच में रखकर हाथ से फेंटें। जब इसे आप लगातार फेटेंगे तो कुछ देर में ये क्रीमी होने लगेगा। जब ये क्रीमी टेक्सचर का हो जाए तो अब इसमें ठंडा दूध मिलाएं और फिर धीरे-धीरे मैदा डालें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा ठंडा पानी डालते हुए पतला घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि इस घोल में एक भी गुठली नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
विधि - फोटो : instagram
अब बारी आती है घेवर तैयार करने की तो इसके लिए सबसे पहले घेवर मोल्ड में घी या रिफाइंड ऑयल गरम करें। जब ये गरम हो जाए तो एक चमचे की मदद से धीरे-धीरे बैटर डालें। जब आप धीरे-धीरे बैटर डालेंगी तो ये आप फैल कर झरियों वाला हो जाएगा। बीच में छेद बना रहेगा। इसमें लगातार 10-15 सेकंड रुककर फिर से थोड़ा बैटर डालें। यही प्रक्रिया 4-5 बार दोहराएं। बनने के बाद इसे सुनहरा होने तक सेकें। जब ये सिक जाए तो इसे निकालकर साइड में रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घेवर - फोटो : Adobe stock
जब तक ये साइड में रखा है, तब तक इसकी चाशनी तैयार करें। इसके लिए पानी और चीनी को एक साथ उबालें जब तक कि एक तार की चाशनी बन जाए। चाशनी तैयार होने के बाद इसमें केसर और इलायची पाउडर डालें। तैयार घेवर को हल्की गर्म चाशनी में डुबोएं। चाशनी में जब ये अच्छी तरह से डूब जाएं तो तो इससे निकालकर इसके ऊपर रबड़ी या फिर मावा की परत लगाएं। ऊपर से खरबूजे के बीज डालें और चांदी का वर्क लगाएं। बस ये घेवर तैयार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें