Crispy Pakora Recipe: स्नैक्स में पकौड़ों का चलन सबसे अधिक है। त्योहार हो या फिर बरसात व सर्दी का मौसम, हर मौके पर पकौड़े लजीज लगते हैं। पकौड़े बनाना झटपट का काम होता है, और कम सामग्री व कम समय में तैयार किया जा सकता है। होली के त्यौहार में कई दोस्त, रिश्तेदार या मेहमान घर पर आते हैं। उनके लिए गरमा गरम पकौड़े आसानी से परोसे जा सकते हैं। अगर अचानक से कोई स्नैक्स तैयार करना हो तो भी चाय के साथ आलू, प्याज, पनीर, पालक आदि कई तरह के पकौड़े बना सकते हैं। भले ही लोगों को पकौड़े खाना पसंद होता है लेकिन अधिक तेल के कारण लोग उसे रोज नहीं खा पाते। कई बार लोग पकौड़े खाना पसंद करते हैं लेकिन अधिक ऑयली न खाने के कारण उन्हें पकौड़ों से परहेज करना पड़ता है। लेकिन आप कम तेल के पकौड़े बनाकर इस समस्या से बच सकते हैं। हालांकि पकौड़े तली भुनी रेसिपी का हिस्सा है और तेल का उपयोग अमूमन जरूरी है। लेकिन पकौड़े बनाते समय कुछ आसान तरीकों को अपनाकर कम तेल के पकौड़े तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कम तेल के पकौड़े बनाने के लिए टिप्स।