फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crispy Corn Recipe: चाय के साथ कुछ टेस्टी चाहिए? झटपट बनाएं क्रिस्पी कॉर्न और पाएं लाजवाब स्वाद

Tue, 11 Nov 2025 10:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make Crispy Corn At Home Step By Step Recipe: अगर आपको भी सर्दी के मौसम में कुछ चटाकेदार खाना है तो झटपट तैयार करें क्रिस्पी कॉर्न....
विज्ञापन
1 of 6
क्रिस्पी कॉर्न - फोटो : instagram
How to Make Crispy Corn At Home Step By Step Recipe:  सर्दियों का मौसम आते ही कुछ गरमागरम और चटपटा खाने का मन तो हर किसी का करता है। ऐसे में अगर आप भी शाम की चाय के साथ कुछ स्वादिष्ट और कुरकुरा स्नैक ट्राय करना चाहते हैं, तो क्रिस्पी कॉर्न आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।

बाहर से क्रंची और अंदर से सॉफ्ट ये स्नैक हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। खास बात ये है कि इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता। इसे बनाने के लिए आपको बस कुछ बेसिक सामग्री चाहिए होगी।  तो बस आलस छोड़िए और इसे तैयार करके सर्दियों की शाम में गरमा-गरम चाय के साथ इसे परोसें।
विज्ञापन

2 of 6
क्रिस्पी कॉर्न बनाने का सामान - फोटो : instagram

क्रिस्पी कॉर्न बनाने का सामान
  •  1 कप उबले हुए स्वीट कॉर्न
  •  2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
  •  1 बड़ा चम्मच मैदा
  •  नमक स्वादानुसार
  •  लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नींबू रस
  •  बारीक कटा प्याज, धनिया पत्ती
  •  तेल

 
विज्ञापन

3 of 6
विधि - फोटो : instagram
विधि

क्रिस्पी कॉर्न तभी स्वादिष्ट बनता है, जब इसे सही विधि से तैयार किया जाए। इसके लिए सबसे पहले तो स्वीट कॉर्न को उबालना है। कॉर्न उबालने के लिए सबसे पहले एक पतीले में थोड़ा सा नमक डालकर समें कॉर्न डालें।

4 of 6
विधि - फोटो : instagram
जब ये उबल जााएं तो उबले हुए कॉर्न को कपड़े से सुखाकर एक बाउल में रखें। जब इसका पानी पूरी तरह से सूख जाए तो इसमें कॉर्न फ्लोर, मैदा और थोड़ा नमक मिलाएं, ताकि दाने हल्के कोट हो जाएं।
विज्ञापन

5 of 6
विधि - फोटो : instagram
अब बारी आती कॉर्न को फ्राई करने की तो उसके लिए एक कड़ाही में तेल गरम करें और कॉर्न को सुनहरा होने तक फ्राई करें। सुनहरा फ्राई होने के बाद टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधि - फोटो : instagram
इसके बाद अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नींबू रस, प्याज और धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आखिर में इसे तुरंत ही परोसें। यदि आप इसे परोसने में देर कर देंगे तो हो सकता है कि ये नरम हो जाए। नरम होने के बाद इसका स्वाद बदल जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें