फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aloo-Gobhi Sabji Recipe: आ गई हैं सर्दियां, तैयार करें ढाबा स्टाइल आलू-गोभी की सब्जी

Mon, 10 Nov 2025 10:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Make Aloo-Gobhi Sabji: सर्दी का मौसम आते ही बाजार में गोभी मिलना शुरू हो गया है। ऐसे में हम आपको बताएंगे एकदम ढाबा स्टाइल गोभी- आलू की सब्जी बनाना.... जिसे आप गरम पराठे के साथ मजे से खा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
आ गई हैं सर्दियां, तैयार करें ढाबा स्टाइल आलू-गोभी की सब्जी - फोटो : instagram
How To Make Aloo-Gobhi Sabji: सर्दियों की शुरुआत होते ही बाजारों में ताजी हरी सब्जियों की खुशबू फैल जाती है, और इन्हीं में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जी है गोभी। ठंड के मौसम में गोभी-आलू की सब्जी न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। खासतौर पर लोगों को ढाबा स्टाइल आलू-गोभी की सब्जी काफी पसंद आती है।

तो अगर आप रोज की साधारण सब्जियों से बोर हो चुके हैं, तो आज हम आपको सिखाएंगे ढाबा-स्टाइल गोभी-आलू की मसालेदार सब्जी बनाना, जिसे खाने के बाद आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। ये सब्जी गरम-गरम पराठों, पूरी या रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और इसका स्वाद किसी भी होटल के खाने को टक्कर दे सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
आलू-गोभी की सब्जी बनाने का सामान - फोटो : instagram
आलू-गोभी की सब्जी बनाने का सामान
  •  1 मीडियम गोभी 
  • 2 आलू 
  • 1 बड़ा प्याज 
  • 1 टमाटर 
  •  1 हरी मिर्च
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट
  •  1 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच लाल मिर्च
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  •  नमक स्वादानुसार
  • 2 चम्मच तेल
  •  हरा धनिया सजाने के लिए

 
विज्ञापन

3 of 6
विधि - फोटो : instagram
विधि

आलू गोभी को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें और आलू गोभी को सुनहरा होने तक भूनें। यदि आप इसे भूनकर बनाएंगे, तो सब्जी का स्वाद ज्यादा अच्छा आएगा।

4 of 6
विधि - फोटो : instagram
इसे भूनने के बाद टिश्यू पेपर में निकाल लें, तकि इसका अतिरिक्त तेल निकल जाए। अब कढ़ाई में तेल गर्म करें, उसमें प्याज और अदरक-लहसुन डालकर सुनहरा भूनें।
विज्ञापन

5 of 6
विधि - फोटो : instagram
जब टमाटर और मसाले डालकर तेल छोड़ने तक भूनें। इसके बाद इसमें भुने हुए गोभी और आलू डालें और हल्के हाथ से मिलाएं। इसी दौरान इसमें नमक मिक्स कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधि - फोटो : instagram
नमक को मिक्स करने के बाद कढ़ाही को ढककर सब्जी को कम से कम 10–15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जब ये सही से पक जाए तो आखिर में इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालकर गर्मागर्म पराठे के साथ परोसें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें