गाय का दूध बेहतर है या भैंस का? अक्सर देखा गया है कि लोग परेशान रहते हैं कौन सा दूध उनकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है और बच्चों को कौन सा दूध पिलाएं। भैंस का दूध मोटा और मलाईदार होने के कारण इसका प्रयोग दही,पनीर,खोया और घी जैसी चीजों को बनाने में किया जाता है। इसलिए इसमें से कौन-सा दूध आपको लेना चाहिए यह आपकी हेल्थ और निजी जरूरतों पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : getty images
पोषक तत्वों के मामलों में भैंस का दूध, गाय के दूध से ज्यादा अच्छा है। इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है जो हड्डियों और दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। भैंस का दूध आस्टियोपेरोसिस से भी बचाता है। यह पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स का अच्छा स्रोत है।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : getty images
पोटैशियम कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। यह आयरन का भी अच्छा स्रोत हैं।
4 of 7
- फोटो : getty images
कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल करना चाहते हैं तो गाय का दूध ना पिएं। इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकता है। ज्यादा कोलेस्ट्रॉल से हार्ट अटैक, हाइपरटेंशन और स्ट्रोक भी हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : getty images
वहीं भैंस के दूध में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है इसलिए दिल की बीमारी और डायबिटीज के शिकार लोगों के लिए भैंस का दूध बेहतर है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : getty images
वैसे गाय के दूध में प्रोटीन ज्यादा होने की वजह से यह बूढ़े लोगों के लिए फायदेमंद होता है जो उन्हें हड्डियों के नुकसान से बचाता है। दूसरी तरफ गाय के एक कप दूध से आपको 8 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
अगर वजन कम करना चाहते हैं तो भैंस का दूध सही नही है। भैंस के एक कप दूध में 285.5 कैलोरी होती है वहीं गाय के एक कप दूध में सिर्फ160 कैलोरी। भैंस के दूध में गाय के दूध की अपेक्षा दोगुना फैट होता है। इसलिए वजन कम करना चाहते हैं तो भैंस का दूध पीने से बचें।