फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Menu Idea For Christmas: क्रिसमस पर क्या बनाएं? ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का पूरा मेन्यू यहां देखें

Wed, 24 Dec 2025 10:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Christmas Day 2025 Special Food Menu: क्रिसमस के मौके पर नाश्ते से लेकर डिनर तक खास होना चाहिए। यहां हम आपको कुछ विकल्प देने जा रहे हैं, ताकि आप क्रिसमस का आनंद उठा सकें। 
विज्ञापन
1 of 6
क्रिसमस के दिन ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का पूरा मेन्यू - फोटो : Adobe stock
Christmas Day 2025 Special Food Menu: क्रिसमस के मौके पर लोग अपने घरों में पार्टी का आयोजन करते हैं। इस दिन छुट्टी होती है इसलिए बड़ों से लेकर बच्चे तक घर पर रहते हैं। ऐसे में कुछ अलग और स्वादिष्ट पकवान तैयार करना तो बनता है।

क्रिसमस के मौके पर सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक मेज पर कुछ अलग और स्पेशल होना चाहिए, क्योंकि रंग-बिरंगी सजावट, केक की खुशबू और लजीज व्यंजन ही क्रिसमस के माहौल को और भी यादगार बना देते हैं। तो अगर आप भी इस बार क्रिसमस को घर पर खास अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहती हैं, तो खाने के मेन्यू पर खास ध्यान देना जरूरी है।

चाहे बच्चों के लिए मजेदार स्नैक्स हों या बड़ों के लिए खास डिनर, सही फूड प्लानिंग से क्रिसमस का आनंद कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए आइए जानते हैं नाश्ते से लेकर डिनर तक के कुछ खास और स्वादिष्ट विकल्प, ताकि आप परिवार के साथ मजे से क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
क्रिसमस ब्रेकफास्ट आइडियाज - फोटो : Instagram
क्रिसमस ब्रेकफास्ट आइडियाज

सबसे पहले जान लेते हैं कि क्रिसमस के मौके पर आप सुबह के नाश्ते में क्या बना सकते हैं। इसके लिए अगर कुछ विदेशी पकवान तैयार करने हैं तो पैनकेक, फ्रेंच टोस्ट, हॉट चॉकलेट से दिन की शुरुआत करें। अगर नहीं तो आप मूंगदाल या बेसन का चीला भी बनाकर नाश्ते में परोस सकते हैं। इसके साथ हरी चटनी अवश्य परोसें।

 
विज्ञापन

3 of 6
लंच के लिए खास डिशेज - फोटो : Adobe stock
लंच के लिए खास डिशेज

अब बात करते हैं लंच की तो लंच के मौके पर आप पास्ता, सलाद और गार्लिक ब्रेड बनाकर तैयार कर सकते हैं। अगर ये नहीं बनाना है तो इसकी जगह वेज बिरयानी बनाकर तैयार करें। इसे आप पहले से बनाकर रख सकती हैं। इसके लिए आपको बार-बार रसोई में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

 

4 of 6
ईवनिंग स्नैक्स में तैयार करें ये - फोटो : instagram
ईवनिंग स्नैक्स में तैयार करें ये

अब नंबर आता है ईवनिंग स्नैक्स का तो उसमें प्लम केक स्लाइस, कुकीज़, कपकेक को कॉफी या चाय के साथ सर्व करें। ये स्नैक्स क्रिसमस का परफेक्ट नाश्ता साबित हो सकता है, जो बच्चों को भी खूब पसंद आएगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
डिनर के लिए स्पेशल मेन्यू - फोटो : instagram
डिनर के लिए स्पेशल मेन्यू

डिनर की बात करते हैं तो डिनर के मौके पर सिर्फ नूडल्स के साथ चिली पनीर बनाकर सर्व करें। क्योंकि ये खाने में कापी स्वादिष्ट लगता है। इसके साथ चाहें तो फ्राइड राइस भी तैयार कर सकते हैं, क्योंकि बहुत से लोग नूडल्स नहीं खाते।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रिसमस स्पेशल डेजर्ट - फोटो : instagram
क्रिसमस स्पेशल डेजर्ट

सबसे लास्ट में डेजर्ट के बारे में जानते हैं क्योंकि प्लम केक, ब्राउनी, ट्रफल्स और चॉकलेट बॉल्स क्रिसमस को मीठा बना देंगे। ये आप बाजार स भी ले सकते हैं। चाहें तो ब्राउनी घर पर तैयार करें। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें