Mixed Achaar Recipe: सर्दियों के मौसम में खाने-पीने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है क्योंकि इस सीजन में खूब सारी हरी सब्जियां बाजार में मिलने लगती हैं। खास बात तो ये है कि इस मौसम में मूली काफी मीठी-मीठी आती है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।
इसी के चलते इस मौसम में मूली को न सिर्फ सलाद के रूप में खाया जाता है, बल्कि इससे पराठे भी तैयार किए जाते हैं। पराठों के साथ-साथ एक और चीज है, जिसमें मूली का इस्तेमाल होता है। हम बात कर रहे हैं मूली के आचार की, जिसे गोभी, मिर्च और गाजर के साथ मिक्स करके बनाया जाता है। ये अचार थोड़ी सी धूप में पक जाता है।
वैसे तो बाजार में ये मिक्स अचार बेहद कम दामों में मिल जाता है, लेकिन अगर आप इसे घर पर तैयार करेंगी तो उसका स्वाद ज्यादा अच्छा आएगा। तो अगर आप भी इस सर्दी अपने खाने का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो यहां दी गई आसान मिक्स अचार रेसिपी जरूर ट्राई करें।