फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2024: क्रिसमस के लिए घर पर बनाना है प्लम केक तो ये विधि अपनाएं, आएगा बाजार जैसा स्वाद

Wed, 25 Dec 2024 07:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 प्लम केक बनाना बहुत ही आसान है। यदि आप इस क्रिसमस पर घर पर प्लम केक बनाना चाहते हैं तो यहां प्लम केक बनाने की आसान विधि दी गई है:

 
विज्ञापन
1 of 7
क्रिसमस के लिए घर पर बनाना है प्लम केक तो ये विधि अपनाएं - फोटो : अमर उजाला
Christmas 2024: क्रिसमस का त्योहार अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है। इस दिन के लिए लोग काफी-काफी पहले से अपना घर सजाते हैं और खूब तैयारी करते हैं। इसके साथ-साथ क्रिसमस पर खासतौर पर प्लम केक बनाया जाता है।

क्रिसमस पर प्लम केक बनाने की परंपरा का इतिहास बहुत पुराना है। इस प्लम केक में सूखे फल, नट्स होते हैं जो सर्दियों के मौसम में आसानी से उपलब्ध होते हैं। ये केक लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है, इसलिए लोग इसे पहले से तैयार कर लेते हैं।

18वीं और 19वीं शताब्दी में इंग्लैंड में इस केक की परंपरा और भी मजबूत हुई। इसके बाद, ब्रिटिश साम्राज्य के विभिन्न हिस्सों में यह क्रिसमस के दौरान एक पारंपरिक मिठाई बन गई। आज के समय में तो प्लम केक क्रिसमस की खुशियों को साझा करने और परिवार के साथ समय बिताने का एक प्रतीक बन चुका है। यदि आप भी क्रिसमस पर प्लम केक बनाना चाहते हैं तो उसके लिए हम आपको इसकी आसान विधि बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
प्लम केक बनाने के लिए जरूरी ड्राई फ्रूट्स - फोटो : istock
प्लम केक बनाने के लिए जरूरी ड्राई फ्रूट्स 
  • किशमिश: 1/2 कप  
  • काजू (कटे हुए): 1/4 कप  
  • बादाम (कटे हुए): 1/4 कप  
  • अंजीर (कटे हुए): 1/4 कप  
  •   टूटी फ्रूटी: 1/4 कप  
  • सेब का जूस: 1 कप ( मेवे भिगोने के लिए )
 
विज्ञापन

3 of 7
केक बनाने का सामान - फोटो : instagram
केक बनाने का सामान
  
  •  मैदा: 1.5 कप  
  • बेकिंग पाउडर: 1 चम्मच  
  •  बेकिंग सोडा: 1/2 चम्मच  
  •  दालचीनी पाउडर: 1/2 चम्मच  
  •  जायफल पाउडर: 1/4 चम्मच  
  •  मक्खन: 1/2 कप  
  •  चीनी: 3/4 कप 
  •  अंडे: 2
  •  वेनिला एसेंस: 1 चम्मच  
  •  दूध: 1/2 कप 
 

4 of 7
विधि - फोटो : instagram
विधि

स्वादिष्ट प्लम केक बनाने के लिए सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स को सेब के रस में रातभर के लिए भिगोकर रखें। इसे कम से कम 7-8 घंटे भिगोकर रखना है। रातभर भिगोने के बाद अगले दिन केक बनाने की विधि शुरू करें। इसके लिए सबसे पहले ओवन को 180°C पर प्रीहीट करके छोड़ दें।

Christmas 2024 Wallpapers: ये रहे क्रिसमस के आकर्षक वॉलपेपर, स्टेट्स पर लगाएं और व्हाट्सएप पर दोस्तों को भेजें
विज्ञापन

5 of 7
विधि - फोटो : instagram
इसके बाद एक बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दालचीनी पाउडर और जायफल पाउडर को छलनी से छान लें। इसके बाद एक अलग बर्तन में मक्खन और ब्राउन शुगर को अच्छी तरह फेंटें जब तक यह हल्का और क्रीमी न हो जाए। अब इसमें एक-एक करके अंडे मिलाएं और फेंटें।
विज्ञापन

6 of 7
विधि - फोटो : instagram
अंडे को फेंटने के बाद अब इसमें वेनिला एसेंस डालें। सभी चीजों को मिक्स करने के बाद ड्राई फ्रूट्स को थोड़ा सा मैदा डालकर कोट करें ताकि ये बैटर में नीचे न बैठें। तैयार मक्खन और चीनी के मिश्रण में धीरे-धीरे सूखे सामग्री (मैदा मिश्रण) को मिलाएं। जरूरत के अनुसार दूध डालें ताकि बैटर चिकना और गाढ़ा हो जाए। अंत में भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स और नट्स डालकर हल्के हाथ से मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विधि - फोटो : instagram
इसे मिक्स करने के बाद जिस मोल्ड में केक बनाना है उस पर बटर लगाकर बटर पेपर लगाएं। अब बैटर को केक मोल्ड में डालें और 180°C पर 35-40 मिनट तक बेक करें। केक में टूथपिक डालकर चेक करें। अगर टूथपिक साफ निकल आए, तो केक तैयार है। केक को ओवन से निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके सजाने के लिए इसके ऊपर छोटा सा प्लास्टिक का क्रिसमस ट्री लगा सकते हैं।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें