Chhath Puja 2024: दिवाली के बाद आने वाले छठ पूजा की धूम बिहार के साथ-साथ कई अन्य राज्यों में भी देखने को मिलती है। छठ पूजा सिर्फ एक पर्व नहीं है, बल्कि इसके साथ लाखों लोगों की आस्थाएं जुड़ी होती हैं। यह व्रत बच्चों की लंबी उम्र उनके, अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के लिए रखा जाता है। अगर इस साल की बात करें तो इस साल छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर से होगी और समापन 8 नवंबर के दिन होगा।
5 नवंबर को छठ पूजा का पहला दिन होगा, जिसे नहाय खाय कहा जाता है। नहाय खाय में हमेशा सात्विक रूप से प्रसाद तैयार किया जाता है। प्रसाद में मुख्य रूप से कद्दू भात बनाना आवश्यक है। अगर आप भी छठ पूजा कर रही हैं तो कद्दू भात बनाने की पारंपरिक विधि आपको जरूर पता होनी चाहिए।
यहां कद्दू का मतलब लौकी है, क्योकि कई जगह लौकी को कद्दू कहा जाता है। ऐसे में चने की दाल, अरवा चावल और कद्दू की सब्जी को नहाय खाय के दिन लोग बड़े ही चाव से खाते हैं।