Potato Jalebi Recipe: जब भी बात भारतीय मिठाइयों की आएगी तो जलेबी का नाम सबसे ऊपर आएगा। जलेबी एक ऐसी मिठाई है, जिसे लोग सुबह के नाश्ते में खाना ज्यादा पसंद करते हैं। खासतौर पर अगर बात करें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार की तो इन प्रदेशों में तो आपको हर मिठाई की दुकान पर जलेबी बनती दिख जाएगी। बाजार में मिलने वाली मैदे की कुरकुरी जलेबी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।
अगर आप मैदा की जलेबी खाकर बोर हो गए हैं तो घर पर आसान तरीके से आलू की जलेबी ट्राई करें। सुनने में अजीब लगा न, लेकिन ये हकीकत है। आप आलू की मदद से भी जलेबी तैयार कर सकते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे खाने के बाद आप मेैदे से बनी जलेबी तो भूल ही जाएंगे। आइए आपको भी बिना मैदे की जलेबी बनाना सिखाते हैं, ताकि आप भी इसे घर पर बनाकर इसके स्वाद का आनंद उठा सकें।