फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा को लगाएं इन पकवानों का भोग, खुश होंगी माता रानी

Sat, 29 Mar 2025 01:07 PM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चैत्र नवरात्रि 2025, 30 मार्च यानी कल से शुरू हो रहा है। इन 9 दिनों में माता रानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। हर दिन मां के अलग-अलग रूप को उनकी पसंद का भोग चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा होती है। आइए इस लेख नौ अलग-अलग भोग के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
चैत्र नवरात्रि 2025 - फोटो : adobe stock
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि 2025 का शुभारंभ 30 मार्च से हो रहा है, और ये नौ दिन मां दुर्गा की भक्ति और उपासना के लिए बेहद खास माना जाता है। इन पवित्र दिनों में भक्त व्रत रखते हैं और मां के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि में पूजा-अर्चना के साथ माता रानी को भोग लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि हर दिन मां के अलग-अलग रूप को उनकी पसंद का भोग चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। भोग को सात्विक और शुद्ध तरीके से तैयार किया जाता है। ये भोग न सिर्फ मां को प्रसन्न करते हैं, बल्कि व्रत रखने वालों के लिए भी पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि में मां को खुश करना चाहते हैं, तो आइए इस लेख में नौ दिनों के लिए अलग-अलग भोग के बारे में विस्तार से जानते हैं। इन भोग तैयार करने के बाद मां की मूर्ति या तस्वीर के सामने अर्पित करें, मंत्र जाप करें और फिर प्रसाद के रूप में बांटें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
कलाकंद - फोटो : instagram
पहला दिन: कलाकंद
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। माता शैलपुत्री को दूध से बनी मिठाइयां पसंद हैं। कलाकंद दूध को गाढ़ा करके चीनी और इलायची के साथ तैयार किया जाता है। ये स्वाद में मलाईदार और सात्विक होता है। इसे बनाना आसान है और ये पौष्टिक भी है। मां को ये भोग चढ़ाने से शक्ति और स्थिरता का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन

3 of 10
पंचामृत - फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरा दिन: पंचामृत
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मां ब्रह्मचारिणी को पंचामृत अर्पित करें। पंचामृत दूध, दही, घी, शहद और चीनी का पवित्र मिश्रण है। इसे बनाने के लिए सभी सामग्रियों को मिलाएं। ये भोग शुद्धता और तप का प्रतीक है। इसे चढ़ाने से ज्ञान और संयम की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें- Food For Navratri: नवरात्रि में नौ दिन का है व्रत तो पहले से तैयार करके रख लें फलाहारी नमकीन

4 of 10
दूध की बर्फी - फोटो : instagram
तीसरा दिन: दूध की बर्फी
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। मां चंद्रघंटा को दूध की बर्फी पसंद है। इस पकवान को दूध को गाढ़ा करके चीनी और इलायची डालकर बनाएं। दूध की बर्फी पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वाद में भी हल्का होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसे चढ़ाने से अंदर का भय दूर होता है।
विज्ञापन

5 of 10
मालपुआ - फोटो : Instagram
चौथा दिन: मालपुआ
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। मां कुष्मांडा को मालपुआ भोग में चढ़ाएं। कुट्टू का आटा, दूध और गुड़ से बना मालपुआ व्रत के नियमों को पूरा करता है। इसे तवे पर घी में बनाएं। ये मीठा और स्वादिष्ट होता है। मान्यता है कि इस भोग से सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन

6 of 10
केले की फलाहारी चाट - फोटो : Freepik.com
पांचवां दिन: केले की फलाहारी चाट
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है। मां स्कंदमाता को केले की चाट अर्पित करें। केले को काटकर दही, शहद और फलों के साथ मिलाएं। ये हल्का और पौष्टिक भोग है। व्रत में ऊर्जा देने वाला ये व्यंजन मातृत्व का प्रतीक है। इसे चढ़ाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें- Traditional Sweet Dishes: ईद के दिन घर पर ही बनाएं ये पांच मिठाई, मेहमान अगले साल तक स्वाद भूल नहीं पाएंगे
विज्ञापन

7 of 10
पान की खीर - फोटो : Instagram
छठा दिन: पान की खीर
नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। मां कात्यायनी को पान की खीर चढ़ाएं। दूध में पान का पत्ता और चीनी डालकर इसे देर तक पकाएं। ये अनोखा और सुगंधित भोग है। इसे अर्पित करने से वीरता का आशीर्वाद मिलता है।

8 of 10
गुड़ की खीर - फोटो : instagram
सातवां दिन: गुड़ की खीर
नवरात्रि के सातवां दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। मां कालरात्रि को गुड़ की खीर पसंद है। चावल, दूध और गुड़ से बनी ये खीर सात्विक और स्वादिष्ट होती है। इसे धीमी आंच पर पकाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे चढ़ाने से नकारात्मकता दूर होती है।

9 of 10
नारियल की बर्फी - फोटो : instagram
आठवां दिन: नारियल की बर्फी
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। नारियल और चीनी को गाढ़ा करके इसे पकाएं। इस पकवान को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। स्वाद में हल्की और व्रत के लिए सही है। इसे चढ़ाने से शांति मिलती है।
विज्ञापन

10 of 10
badam ka halwa - फोटो : instagram
नौवां दिन: सूजी का हलवा
नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। मां सिद्धिदात्री को सूजी का हलवा चढ़ाएं। सूजी, घी और चीनी से बना ये भोग राम नवमी के लिए बेहद खास होता है। इसे पकाना बेहद आसान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सिद्धिदात्री को सूजी के हलवे का भोग लगाने से सफलता मिलती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें