Food For Navratri: नवरात्रि के नौ दिन हिंदू धर्म के हर व्यक्ति के लिए बेहद खास होते हैं। खासतौर पर जब बात आती है चैत्र नवरात्रि की तो इन नौ दिनों की धूम तो पूरे देश में दिखाई देती है। इन नौ दिनों में माता रानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।
ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से माता के नौ स्वरूपों की पूजा करता है, उसी हर मनोकामना पूरी होती है। इसी के चलते बहुत से लोग तो पूरे नौ-नौ दिन मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं।
जो लोग नौ दिन उपवास करते हैं, उनको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना पड़ता है। इसी के चलते हम आपको दो ऐसी फलाहारी नमकीनों के बारे में बताने जा रहे है, जिसका सेवन आप व्रत में भी कर सकते हैं। इन दोनों ही नमकीनों को बनाना काफी आसान है।