फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Day 7 Bhog: माता कालरात्रि को करना है प्रसन्न तो लगाएं गुड़ के बने इन पकवानों का भोग

Fri, 04 Apr 2025 07:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप मां कालरात्रि को प्रसन्न करना चाहते हैं कि तो उन्हें गुड़ के बने इन पकवानों का भोग लगा सकते हैं। यहां हम आपको इन पकवानों को बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
माता कालरात्रि को करना है प्रसन्न तो लगाएं गुड़ के बने इन पकवानों का भोग - फोटो : Adobe stock
Navratri Day 7 Bhog: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा के इस स्वरूप से कई विनाशकारी राक्षसों का वध किया था, इसलिए जब भी कोई खुद को शत्रुओं से घिरा पाए तो उन्हें मां कालरात्रि की ही पूजा करनी चाहिए। मां कालरात्रि हर शत्रु का संहार करती हैं।

मां के इस स्वरूप को गुड़ और गुड़ से बनें पकवानों का भोग लगाने की परंपरा है। यदि आप उन्हें इन चीजों का भोग लगाएंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। यहां हम आपको गुड़ से बने दो ऐसे पकवानों के बारे में ही बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना भी आसान है और आप इसका भोग भी माता रानी को लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
गुड़ की खीर - फोटो : Instagram
गुड़ की खीर

गुड़ की खीर बनाने के लिए आपको एक लीटर दूध, 100 ग्राम गुड़, चावल 2 बड़े चम्मच, इलायची पाउडर, काजू-बादाम, किशमिश, घी की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो चावलों को अच्छी तरह से धोकर छान लें। अब इसे एक पैन में डालकर उबाल लें। जब ये पक जाएं तो चावलों को छानकर अलग रख लें।
विज्ञापन

3 of 7
गुड़ की खीर - फोटो : Adobe stock
इसके बाद एक भारी तले वाली कढ़ाई में दूध डालकर उबालें। दूध में उबाल आने के बाद गुड़ को महीन टुकड़ों में काटकर दूध में डाल दें। अब इसे लगातार चलाएं, ताकि गुड़ सही से पिघल जाए।

4 of 7
गुड़ की खीर - फोटो : Instagram
गुड़ के पिघलने के बाद पहले इसमें चावलों को मिलाएं और फिर इसमें इलायची पाउडर, काजू, बादाम और किशमिश डालें। आखिर में इसमें थोड़ा सा घी भी डाल दें। बस अब इसे 15 मिनट पकने दें और फिर गैस बंद कर दें।

 
विज्ञापन

5 of 7
गुड़ और नारियल के लड्डू - फोटो : instagram
गुड़ और नारियल के लड्डू

इन लड्डुओं को तो आप स्टोर करके कई दिन तक खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए 100 ग्राम गुड़, एक कप नारियल का बुरादा, दो से तीन चम्मच घी, काजू, बादाम, पिस्ता, इलायची पाउडर की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

6 of 7
गुड़ और नारियल के लड्डू - फोटो : Adobe stock
जब इसे तैयार करने की विधि शुरू करें तो सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई में 2-3 बड़े चम्मच पानी डालकर उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें। इसे धीमी आंच पर पिघलाकर शरबत जैसा बना लें। गुड़ के पिघलने के बाद  उसमें ताजा नारियल का बुरादा डालें और अच्छे से मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुड़ और नारियल के लड्डू - फोटो : instagram
अब इसमें 2-3 बड़े चम्मच घी डालें और अच्छे से मिला लें। इसी समय आप इस मिश्रण में कटा हुआ काजू, बादाम, और पिस्ता भी डालें। इलायची पाउडर डालकर मिश्रण को अच्छे से मिला लें। अब मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने के बाद इससे लड्डू तैयार करें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें