फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2024: व्रत में तैयार करनी है फलाहारी थाली तो बनाएं ये पकवान, माता रानी को भी लगाएं भोग

Sun, 07 Apr 2024 01:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप नवरात्रि में नौ दिन व्रत रख रही हैं, तो अपने लिए फलाहारी थाली तैयार कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
फलाहारी थाली - फोटो : instagram
हर साल चैत्र नवरात्रि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ हो जाती है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि व्रत 9 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं जो 17 अप्रैल को समाप्त होंगे। ऐसे में लोगों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में जो भी लोग सच्चे मन से माता रानी की पूजा करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। बहुत से लोग पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ नौ दिन व्रत रखते हैं।

व्रत रखने वालों में बहुत से लोग तो काफी सख्ती से इसका पालन करते हैं, लेकिन कई लोग फलाहार खाते-पीते नौ दिन का व्रत रखते हैं। अगर आप भी नवरात्रि में नौ दिन व्रत रखने का सोच रही हैं, तो फलाहारी थाली तैयार कर सकती हैं। फलाहारी थाली बनाना काफी आसान है। बस कुछ पकवानों को बनाकर आप फलाहारी तैयार कर सकती हैं। आप माता रानी को भी फलाहारी थाली का भोग लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
कुट्टु का पराठा
कुट्टु का पराठा

वैसे तो लोग अक्सर कुट्टू की पूड़ी बनाकर खाना पसंद होता है, लेकिन आप चाहें तो कुट्टुु का पराठा बना सकती हैं। इसकी वजह से कि ज्यादा तेल खाने से आपको परेशानी हो सकती है, ऐसे में कम तेल वाला पराठा आपके स्वास्थ्य को भी ठीक रखेगा। 
 
विज्ञापन

3 of 7
आलू की सब्जी  - फोटो : istock
आलू की सब्जी 

व्रत में ज्यादातार लोगों को आलू की सादा सब्जी खाना पसंद होता है। इसमें ज्यादा मसाले नहीं होते हैं, ऐसे में इसे खाने के बाद आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। इसे बनाने के बाद सब्जी में धनिया पत्ती जरूर डालें। 

4 of 7
सूखी अरबी  - फोटो : instagram
सूखी अरबी 

सूखी अरबी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती हैं। चटाकेदार सूखी अरबी को आप फलाहारी थाली में बनाकर अपने परिवारवालों का दिल भी जीत सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
फ्रूट रायता - फोटो : Istock
फ्रूट रायता

ज्यादातर लोग व्रत में रायता खाना पसंद करते हैं। इसकी वजह से गर्मी के मौसम में शरीर काफी हाइड्रेट रहता है। ऐसे में आप इस मौसम में मौसमी फलों वाला फ्रूट रायता बना सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
साबूदाना की खिचड़ी - फोटो : instagram
साबूदाना की खिचड़ी

साबूदाना खिचड़ी हर किसी को पसंद आती है। ऐसे में आप अपनी फलाहारी थाली को पूरा करने के लिए स्वादिष्ट साबूदाना खिचड़ी जरूर बनाएं। बच्चों से लेकर बड़ों तक को ये खिचड़ी स्वादिष्ट लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मखाने की खीर - फोटो : Istock
मखाने की खीर

व्रत में मखाने की खीर खाने से आपका पेट पूरा दिन भरा रहेगा। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। ऐसे में घर पर फलाहारी थाली में मखाने की खीर जरूर बनाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें