सर्दियों का मौसम खाने-पीने के लिहाज से बेहतर होता है। खाने के लिए फल और सब्जियों से लेकर कई फूड आइटम मौजूद होते हैं। सर्दियों में अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखना होता है, क्योंकि जरा सी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, एक ऐसे 'सुपरफूड' के बारे में, जिसका सर्दियों में सेवन करना आपको सेहतमंद बनाएगा।
विज्ञापन
2 of 6
desi ghee
हम बात कर रहे हैं देसी घी की। देसी घी को ब्रेन फूड भी कहा जाता है क्योंकि यह दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। देसी घी में बने बेसन और गोंद के लड्डू में न केवल सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं, बल्कि इसका स्वाद भी शानदार होता है।
विज्ञापन
3 of 6
desi ghee
खाद्य पदार्थों की तासीर तीन तरह की होती है- ठंडी, गर्म और सामान्य। देसी घी की तासीर गर्म होती है, जो कि सर्दियों में हमें ठंड से बचाती है। रोटी, दाल, खिचड़ी आदि में देसी घी डालकर खाना भी आपको पुष्ट बनाता है।
4 of 6
desi ghee
देसी घी में विटामिन ए होता है, जो आंखों की रोशनी के लिए काफी अच्छा होता है। यह आंखों के दबाव को भी नियंत्रित करता है। साथ ही यह ग्लूकोमा के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो
- फोटो : डेमो
सर्दियों में कब्ज की समस्या आम होती है। यदि आपको भी कब्ज की शिकायत हो तो सोने से पहले 200 एमएल गर्म दूध में दो चम्मच देसी घी मिलाकर पिएं, बहुत लाभ होगा। देसी घी पाचन क्रिया को ठीक रखने में काफी मददगार होता है।
सर्दियों के मौसम में ठंड लगने, सर्दी-खांसी और कफ होने की समस्या आम होती है। ऐसे में एक आयुर्वेदिक उपाय है- न्यासा। इस प्रक्रिया में देसी घी की कुछ बूंदें नाक में डाली जाती हैं। हालांकि इस बारे में आयुर्वेद के डॉक्टर या घर के बुजुर्गों की सलाह ली जा सकती है।