फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन में रखी ये छोटी-सी चीज पेट दर्द से लेकर सर्दी जुकाम का है रामबाण इलाज

Wed, 18 Dec 2019 08:43 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Kitchen masala - फोटो : Pixabay
ठंड के मौसम में सर्दी जुकाम होना आम बात है। वहीं, खानपान में जरा सी असावधानी के कारण पेट दर्द होने लगता है। पछुआ हवाएं जब ठंड बढ़ाती है तो शरीर और खासकर जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है। सर्दियों में होने वाली इन आम बीमारियों में डॉक्टर के पास भाग कर जाने से अच्छा है कि घरेलू नुस्खे आजमाए जाएं। गंभीरता बढ़े, तो डॉक्टर के पास जाएं। आज हम बताएंगे किचन में रखी एक ऐसी चीज के बारे में जो उपरोक्त तमाम बीमारियों का रामबाण इलाज है।



 
विज्ञापन

2 of 7
काला जीरा - फोटो : pixabay
काला जीरा कई तरह की बीमारियों को दूर करता है। इसे आप घरेलू नुस्खों के तौर पर उपयोग में ला सकते हैं। जहां एक तरफ काला जीरा खाने के स्वाद को बढ़ा देता है वहीं इसमें मौजूद औषधीय गुण हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों से लड़ते हैं। काला जीरा खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और थकान और कमजोरी दूर होती है।
विज्ञापन

3 of 7
सर्दी जुकाम
काला जीरा सर्दी-जुकाम, कफ का रामबाण इलाज है। आप सर्दी-जुकाम और कफ की स्थिति में काले जीरे को भूनकर इसे रूमाल में बांध लें। इसे सूंघने से सर्दी-जुकाम और कफ में राहत मिलती है। इसके अलावा काला जीरा काली खांसी, अस्थमा और एलर्जी से होने वाली सांस की बीमारी को कम करने में मदद करता है।

4 of 7
पेट में कीड़े होना - फोटो : pixabay
काला जीरा पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल पाया जाता है, जिससे पाचन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। काले जीरे के सेवन से पेट-दर्द,दस्त, पेट में कीड़े होना, गैस्ट्रिक, पेट फूलना आदि परेशानियां कम होने लगती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सिर दर्द
काला जारी सिर दर्द की समस्या में भी उपयोगी होता है। तेज सिर दर्द में काले जीरे के तेल को माथे पर लगाने से सिर दर्द कम होने लगता है।
विज्ञापन

6 of 7
दांत में दर्द - फोटो : freepick
यही नहीं काला जीरा दांत के दर्द को भी कम करता है। अगर आपके दांत में दर्द हो तो आप काले जीरे के तेल की कुछ बूंद गर्म पानी में डालकर कुल्ला कर लें। इससे आपके दांत दर्द में तुरंत राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
काले जीरे के फायदे - फोटो : pixabay
काला जीरा वजन घटाने में भी सहायक होता है। आप लगातार तीन महीने तक काले जीरे के सेवन से वजन घटा सकते हैं। तो फिर देर किस बात की? अगर अबतक आपने जीरे को अपने खानपान का हिस्सा नहीं बनाया है तो आज ही से शुरू करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें