फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब को इस तरह खाएंगे तो हफ्ते में घट जाएगा वजन

Wed, 31 Aug 2016 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Getty Images
सेब खाने के कई फायदे आपने सुने होंगे। लेकिन सेब के छिलके भी आपकी कई समस्याओं को चुटकियों में दूर कर सकते हैं। ये तो सब जानते हैं कि सेब में फाइबर पाया जाता है लेकिन क्या आपको पता है इसका छिलका उतार कर खाने से इसका फाइबर आधा रह जाता है।
विज्ञापन

2 of 7
सेब के छिलके में उर्सोलिक एसिड पाया जाता है जो मोटापा घटाने में मदद करता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो छिलके के साथ ही सेब खाएं।
विज्ञापन

3 of 7
सेब के छिलके में केर्सेटिन पाया जाता है जो एक तरह से एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। छिलके सहित सेब खाने से हार्ट अटैक का खतरा काफी कम हो जाता है।

4 of 7
छिलके सहित सेब खाने से अस्थमा के मरीजों को भी बहुत फायदा मिलता है। इसके छिलके में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सांस से संबंधित बीमारियों को दूर रखने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से किडनी में स्टोन की समस्या पैदा हो जाती है। छिलके सहित सेब खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं हो पाता इससे किडनी के स्टोन की समस्या दूर हो जाती है।
विज्ञापन

6 of 7
आप को ये जानकर आश्चर्य होगा कि छिलके सहित सेब खाने से हमारा दिमाग भी तेज हो जाता है। सेब के छिलकों में कई तरह के तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग के सेल्स को नष्ट होने से बचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि छिलके सहित सेब खाने से कैंसर का खतरा भी कम होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें