फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आप गलत नमक तो नहीं खा रहें, जानें कौन सा नमक है आपकी सेहत के लिए सही

Tue, 12 Nov 2019 08:24 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
नमक खानेे का सबसे जरूरी हिस्सा है। इसके बिना तो किसी भी खाने में स्वाद के बारे में तो हम सोच भी नहीं सकते हैं। लेकिन नमक केवल एक, दो या तीन तरह के नहीं बल्कि सात तरह के होते हैं और हर तरीके के नमक का न केवल स्वाद अलग  होता है बल्कि इनको खाने अलग-अलग फायदे भी होते हैं। तो चलिए जानें कितने तरीकों के नमक से क्या फायदे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Pixabay
टेबल सॉल्ट
टेबल सॉल्ट वो नमक है जो हर घर में इस्तेमाल होता है। इस नमक में से सारी अशुद्धियां और गैर जरूरी मिनरल्स निकाल कर शुद्ध किया गया रहता है। जल्दी न खराब होने की वजह से लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इस नमक को खाने से कोई फायदा नहीं होता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Pixabay
आयोडीन नमक
साधारण नमक में आयोडीन की मात्रा बढा़कर अलग से आयोडीन नमक बनाया जाता  है।  इस नमक को खाने से शरीर में थायरॉइड की और आयोडीन की कमी को दूर करता है। 

 

4 of 6
काला नमक
दही या फिर रायते में लगभग हर घर में इस नमक का इस्तेमाल किया जाता है। हल्के से लाल रंग का ये नमक बहुत सारे मिनरल्स और औषधीय गुणों से भरा होता है। अपनी अलग सी महक के कारण ये नमक दूसरे सारे नमक से अलग होता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Pixabay
सेंधा नमक
व्रत में खाया जाने वाला ये नमक गुणों की खान है। चट्टानों से पाया जाने वाला सेंधा नमक स्वाद में टेबल सॉल्ट से अलग होता है। इस नमक को खाने से मेटाबॉलिज्म सिस्टम सही होता है, वजन कम होता है, इम्यूनिटी लेवल बढ़ता है साथ ही नींद न आने की समस्या से भी निजात मिलता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Pixabay
समुद्री नमक
समुद्री नमक को सी सॉल्ट कहा जाता है। इसमें नमक को वाष्पीकरण के जरिए बनाया जाता है और इसका स्वाद भी साधारण नमक की तरह नमकीन नहीं होता है। इसके इस्तेमाल की सलाह पेट फूलने, शरीर में सूजन, गैस या फिर कब्ज बनने पर की जाती है। पेट की बीमारी से जुड़े चूर्ण या आयुर्वेदिक दवाईयों में इस नमक का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें