फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid 2024: बकरीद के दिन लंच में बनाएं पांच तरह की बिरयानी

Mon, 17 Jun 2024 09:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बकरीद के दिन बिरयानी बनाना चाहते हैं, तो पहले जान लें कि बिरयानी कई प्रकार की होती है और सभी के स्वाद अलग होते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
बकरीद के दिन लंच में बनाएं पांच तरह की बिरयानी - फोटो : istock
Bakrid 2024: मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए बकरीद का त्योहार काफी अहम होता है, इसका इंतजार लोग साल भर करते हैं। यही वजह है कि ईद की तैयारियां कई-कई दिनों पहले से शुरू हो जाती हैं। इस दिन बकरे की बलि दी जाती है, जिस वजह से इस त्योहार को बकरीद भी कहा जाता है। बकरे की बलि देने के बाद इसे तीन भागों में बांटा जाता है। जो हिस्सा घर में रखा जाता है, उससे लोग बिरयानी बनाते हैं। इस दिन बिरयानी बनाने का काफी रिवाज है।

अगर आप भी बकरीद के दिन बिरयानी बनाना चाहते हैं, तो पहले जान लें कि बिरयानी कई प्रकार की होती है और सभी के स्वाद अलग होते हैं। साधारण बिरयानी बनाने के अच्छा है कि कुछ अलग और खास बनाएं। इस लेख में हम आपको पांच तरह की स्वादिष्ट बिरयानी के बारे में बताएंगे, ताकि आप अपने परिवार वालों और मेहमानों का दिल जीत सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
बकरीद के दिन लंच में बनाएं पांच तरह की बिरयानी - फोटो : instagram
हैदराबादी बिरयानी

पारंपरिक तरह से बनाई जाने वाली हैदराबादी बिरयानी को दम लगाकर पकाया जाता है। दम लगाने की वजह से ही इसका स्वाद काफी अलग होता है। आप इसमें अपने स्वाद के हिसाब से चिकन या मटन डाल सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
बकरीद के दिन लंच में बनाएं पांच तरह की बिरयानी - फोटो : instagram
लखनवी बिरयानी

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे लखनऊ का जायका न पसंद हो। लखनवी बिरयानी बनाने के लिए इलायची, जायफल, केसर का काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है। इस बिरयानी की खूशबू दूर से आपको अपनी तरफ खींच लेती है। इसे बनाने में लाल मिर्च का ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता। 

4 of 6
बकरीद के दिन लंच में बनाएं पांच तरह की बिरयानी - फोटो : instagram
सिंधी बिरयानी

सिंध क्षेत्र अब पाकिस्तान में है। यहां के खाने का स्वाद काफी अलग होता है। सिंधी बिरयानी भी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसमें सूखे आलूबुखारे और तले हुए प्याज का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसको बाकी बिरयानी से अलग इसका अनोखा स्वाद बनाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
बकरीद के दिन लंच में बनाएं पांच तरह की बिरयानी - फोटो : instagram
मालाबार बिरयानी

केरल के मालाबार क्षेत्र की खासियत है मालाबार बिरयानी। ये बिरयानी बासमती चावलों से नहीं बनती। इसे बनाने के लिए जीरकासाला चावल की जरूरत पड़ती है। इस बिरयानी में आपको खड़े मसालों के साथ-साथ नारियल का स्वाद भी मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बकरीद के दिन लंच में बनाएं पांच तरह की बिरयानी - फोटो : instagram
कोलकाता बिरयानी

कोलकाता की बिरयानी बाकी जगहों की बिरयानी से काफी अलग है। सबसे खास बात ये है कि इसमें आलू भी डलता है। इस बिरयानी में आप अवधी और मुगलई दोनों बिरयानी का स्वाद ले सकते हैं। इसमें आपको जायफल का भी अच्छा स्वाद मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें