फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid 2024: बकरीद पर बनाना है कुछ खास तो तैयार करें मैंगो सेवई, मिलेगी तारीफ

Mon, 17 Jun 2024 09:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बकरीद के इस त्योहार पर आप मैंगो सेवई बनाकर अपने घरवालों और मेहमानों का दिल जीत सकते हैं। तो आइए आपको इसे बनाने की विधि बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
मैंगो सेवई - फोटो : instagram
Bakrid 2024: इस साल बकरीद का त्योहार 17 जून को मनाया जा रहा है। ये पर्व मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए काफी अहम होता है। लोग बकरीद के दिन अपने घरों में दावत का आयोजन करते हैं। वो अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को इस दावत में आमंत्रित करते हैं।

आपने अक्सर सुना होगा कि बकरीद के दिन तो हर मुस्लिम घर में सिर्फ मांसाहारी खाना पकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। मांसाहारी खाने के साथ-साथ लोग अपने घरों में कई शाकाहारी पकवान भी बनाते हैं।

शाकाहारी पकवानों में एक व्यंजन ऐसा भी है, जिसके बिना ईद का त्योहार अधूरा है। हम बात कर रहे हैं सेवई की। ईद के दिन हर घर में सेवई जरूर बनती है। ऐसे में अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो अपने मेहमानों के लिए मैंगो सेवई तैयार कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको मैंगो सेवई बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
मैंगो सेवई - फोटो : instagram
मैंगो सेवई बनाने का सामान

सेवई - 1 कप
घी - 2 टेबलस्पून
दूध - 3 कप
शक्कर - 1/2 कप
पके हुए आम का गूदा- 1 कप
इलायची पाउडर
काजू, बादाम और पिस्ता - 1/4 कप
विज्ञापन

3 of 5
मैंगो सेवई - फोटो : instagram
विधि

मैंगो सेवई बनाने के लिए सबसे पहले आपको सेवई भूननी है। इसके लिए एक कढ़ाई में घी गर्म करें। इसमें सेवई डालकर मध्यम आंच पर सुनहरी भूरी होने तक भूनें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि यह जल न जाए। ध्यान रखें इसे भूनते वक्त आपको गैस काफी हल्की रखनी है। जब ये भुन जाए तो गैस बंद करके इसे साइड में रख लें।

4 of 5
मैंगो सेवई - फोटो : instagram
इसके बाद एक अन्य बर्तन में दूध गर्म करें और उबाल आने दें। जब दूध उबल जाए तो भुनी हुई सेवई में उबला हुआ दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद धीमी आंच पर सेवई को दूध में पकने दें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह तली में चिपके नहीं।

जब सेवई आधी पक जाए, तो इसमें शक्कर डालें और मिलाएं। जब सेवई पूरी तरह से पक जाए और दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो इसमें आम का पल्प डालें और मिलाएं। इसे कुछ मिनट और पकने दें ताकि आम का स्वाद सेवई में अच्छे से मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैंगो सेवई - फोटो : instagram
अब इसमें इलायची पाउडर, काजू, बादाम और पिस्ता को डालें और मिलाएं। ध्यान रहे कि मेवे बारीक कटे हुए हों। इन सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर गैस को बंद कर दें। परोसते वक्त इसके ऊपर आम के कुछ टुकड़े भी डालें। आप इसं ठंडा या गर्म दोनों तरह से परोस सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें