Bakrid 2023: आज ईद-उल-अजहा का पर्व है, जिसका इंतजार लोगों को साल भर रहता है। हर मुस्लिम के लिए ये दिन बेहद खास होता है। इस दिन को लोग पैगंबर इब्राहिम द्वारा की गई पेशकश को याद करने और उनका सम्मान करने के लिए भी मनाते हैं। ईद की बधाई देने के लिए लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं, नए-नए कपड़े पहनते हैं। महिलाएं घरों में कई तरह के पकवान बनाती हैं। वैसे तो इस दिन मटन के पकवान बनाने का रिवाज है, पर मेहमानों के लिए मिठाई भी बनाई जाती है क्योंकि कोई भी त्योहार बिना मिठाई के अधूरा होता है।
अगर आप इस बकरीद पर चटाकेदार खाने से हटकर कुछ अलग सा मीठा बनाना चाहती हैं तो हम आपको एक स्वादिष्ट मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं। आज हम आपको गुलाब और नारियल से बनी एक मिठाई के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर पका सकती हैं।