फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid 2023: बकरीद पर मेहमानों के लिए तैयार करें ये स्वादिष्ट मिठाई, खाकर लोग करेंगे तारीफ

Thu, 29 Jun 2023 10:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बकरीद पर अपने मेहमानों को कुछ अलग खिलाना चाहती हैं तो आज हम आपको एक स्वादिष्ट मिठाई की रेसिपी बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Bakrid 2023 - फोटो : social media
Bakrid 2023: आज ईद-उल-अजहा का पर्व है, जिसका इंतजार लोगों को साल भर रहता है। हर मुस्लिम के लिए ये दिन बेहद खास होता है। इस दिन को लोग पैगंबर इब्राहिम द्वारा की गई पेशकश को याद करने और उनका सम्मान करने के लिए भी मनाते हैं। ईद की बधाई देने के लिए लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं, नए-नए कपड़े पहनते हैं। महिलाएं घरों में कई तरह के पकवान बनाती हैं। वैसे तो इस दिन मटन के पकवान बनाने का रिवाज है, पर मेहमानों के लिए मिठाई भी बनाई जाती है क्योंकि कोई भी त्योहार बिना मिठाई के अधूरा होता है।

अगर आप इस बकरीद पर चटाकेदार खाने से हटकर कुछ अलग सा मीठा बनाना चाहती हैं तो हम आपको एक स्वादिष्ट मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं। आज हम आपको गुलाब और नारियल से बनी एक मिठाई के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर पका सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
नारियल के फायदे - फोटो : iStock
जरूरी है ये सामान
  • नारियल - 1 कप ( कसा हुआ )
  • बादाम का आटा - 1/4 कप
  • शहद - 2 बड़े चम्मच
  • नमक - एक चुटकी
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • सुखी हुईं गुलाब की पंखुड़ियां
  • नारियल का तेल - 1 बड़ा चम्मच
  • गुलाब जल - 1 चम्मच

4 of 6
नारियल - फोटो : istock
विधि

इस मिठाई को बनाने के लिए आपको एक कटोरे में घिसा हुआ नारियल, बादाम का आटा, शहद, नारियल का तेल, गुलाब जल और नमक अच्छे से मिला लें। इन सभी को इस तरह से मिलाएं कि इसकी बॉल्स आसानी से बन जाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
नारियल
अब आसानी से अपने हाथों से इस मिश्रण से बॉल्स बानाएं। इन बॉल्स को आप सूखे नारियल से सजा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sweet - फोटो : instagram
 बॉल्स को सिल्वर पेपर से पैक की हुई ट्रे पर रखें और ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियों लगा दें। अब इन्हें लगभग तीस मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि ये थोड़ा सख्त हो जाएं। इसे एक एयरटाइट डिब्बे में रखकर पैक कर दें। जब आपके मेहमान आएं तो उन्हें ये परोसें। गुलाब और नारियल ब्लिस बॉल्स खाकर आपके मेहमान आपकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें