फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर झटपट बनाएं आलू चना की ये चाट रेसिपी, स्वाद ऐसा कि खाने वाला भी कर उठेगा आपकी तारीफ

Sat, 07 Aug 2021 12:59 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आलू चना चाट रेसिपी - फोटो : Facebook/Butter_Kitchen
बरसात के मौसम में अक्सर लोगों को चटपटा खाने का मन होता है। मानसून के सीजन में ज्यादातर लोग घरों के भीतर होते हैं, बाहर जाने का कोई विकल्प नहीं होता। ऐसे में कई लोग अपने घरों में ही कुछ चटपटा बना कर खाने लगते हैं। इस दौरान ज्यादातर घरों में पकौड़ी बनती है। इसका कारण भी है कि कई लोगों को कोई और दूसरी रेसिपी बनानी नहीं आती। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं। ये रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी है। इसी सिलसिले में आज हम आलू चना की चाट रेसिपी को बनाना सीखेंगे। इसको तले हुए खाने की तुलना में बहुत हेल्दी माना जाता है। आलू चना चाट को बनाने के लिए आपको भीगे हुए चने या छोले, उबले आलू और दही की जरूरत होगी। इसे आप घर पर आए मेहमान को भी खिला सकते हैं। आइए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में -  
विज्ञापन

2 of 5
आलू चना चाट रेसिपी - फोटो : Facebook/7aum_Suvai

जरूरी सामग्री

  1. उबले हुए कटे आलू - 1/2 कप
  2. सफेद चना - 2 कप उबले हुए
  3. अनार का बीज - 1 बड़ी चम्मच
  4. टमाटर - 1/2 कप कटा हुआ
  5. प्याज - 1/2 कप कटा हुआ
  6. कटा हरा धनिया - 4 बड़ी चम्मच
  7. सेव - 1/2 कप
  8. हरी चटनी स्वाद के अनुसार
  9. दही - 1/2 कप फेंटा हुआ
  10. इमली की चटनी स्वाद के अनुसार
  11. लाल मिर्च पाउडर स्वाद के अनुसार
  12. जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  13. काली मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  14. काला नमक - 1/2  छोटी चम्मच
  15. चाट मसाला स्वाद के अनुसार
विज्ञापन

3 of 5
आलू चना चाट रेसिपी - फोटो : Facebook/Yummy_Indian_Food_Recipes

पहला स्टेप

एक साफ और धुले हुए बाउल को लें। उसमें उबले हुए छोले या चने को डालें। उसके बाद लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, काली मिर्च को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। 

4 of 5
आलू चना चाट रेसिपी - फोटो : Social media

दूसरा स्टेप 

मिक्स करने के बाद उसमें हरी चटनी, इमली की चटनी, टमाटर, आलू, और प्याज को डालकर उसे अच्छे से मिलाएं। ये सब करने के बाद चाट के ऊपर अपने स्वाद के अनुसार दही डालें। आपका चाट तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलू चना चाट रेसिपी - फोटो : social media
आलू चना का ये चाट चटपटा होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी लाभदायक है। इससे आपको विभिन्न प्रकार के मिनरल्स और विटामिन्स मिलेंगे। इसके अलावा आलू चना चाट के सेवन से आपको अच्छी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर भी मिलेगा। छोले के भीतर कई गुण होतै हैं, जो आपके वजन को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। इस कारण ये रेसिपी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए  भी फायदेमंद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें