फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन रेसिपी: अक्षय कुमार के बेटे ने मम्मी-पापा के लिए बनाया चॉकलेट ब्राउनी केक, आप भी जानिए इसे बनाने की रेसिपी

Thu, 28 May 2020 10:43 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Social Media
अक्षय कुमार वैसे तो फैमिली मैन माने जाते हैं और काम के बाद का सारा समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं। यहीं नहीं उन्हें देर रात पार्टियों में जाना भी कम पसंद है। इस लॉकडाउन में तो बेशक वो क्वालिटी टाइम घर पर बिता रहे हैं। ऐसे में उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना अक्सर ही सोशल मीडिया पर घर के मजेदार किस्से शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने बेटे के हाथों से बने चॉकलेट ब्राउनी केक की तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने बड़ा ही फनी लेकिन एक मां के लिए प्राउड फील कराने वाला कैप्शन भी लिखा है।


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
दरअसल, ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। जो चॉकलेट ब्राउनी केक की है जिसे बेटे आरव ने बेक किया है। बेटे के हाथ से बनें इस परफेक्ट केक को देख कर लगता है मां ट्विंकल अपनी खुशी को जाहिर करने से रोक नहीं पाईं। तभी तो उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि 'जब मेरे ओवन यानी गर्भ में बन यानी बेटा था, तब मुझे नहीं पता था कि मैं भविष्य के शेफ को जन्म दे रही हूं। मैंने इसे 17 साल पहले बनाया और बाद में इसने चेरी कंपोट के साथ चॉकलेट ब्राउन केक बनाया।'


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
बता दें कि केवल बेटा ही नहीं अक्षय कुमार भी एक बेहतरीन कुक हैं और घरवालों के लिए अक्सर ही कुछ न कुछ पकाते रहते हैं। अब उनकी इसी राह पर बेटा भी चल पड़ा है।

4 of 5
ब्राउनी केक बनाने की सामग्री
2 कप मैदा, 2 बड़ा चम्मच चीनी पाउडर, 2 बड़े चम्मच कोको पाउडर, 2 बड़ा चम्मच दूध, 1 छोटा चम्मच तेल, 2 बड़ा चम्मच कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, अखरोट), 2 बड़ा चम्मच चॉकलेट सीरप

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्राउनी केक बनाने की विधि
  • केक बनाने के लिए एक बाउल में मैदा, चीनी पाउडर, कोको पाउडर और सूखे मेवे डालकर मिला लें।
  • फिर इसमें दूध, चॉकलेट सीरप और तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 
  • अब इस बर्तन को 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में 180 डिग्री सेल्सियस पर रख कर बेक कर लें।
  • बस तैयार है आपकी चॉकलेट ब्राउनी, अब इसे ठंडा करके सर्व करें और टेस्टी ब्राउनी का मजा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें