फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलों के साथ इन चीजों का सेवन सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानिए खाने का सही तरीका

Thu, 28 May 2020 09:53 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पौष्टिक तत्वों से भरपूर फल का सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते हैं। सुबह में कहीं जाने के लिए जल्दबाजी रहती है, जिसकी वजह से हम अच्छे से नाश्ता नहीं कर पाते हैं। ऐसे में फलों का सेवन सबसे बढ़िया विकल्प हो सकता है। हर फल के अपने कुछ न कुछ खास फायदे होते हैं। लेकिन फल खाने का भी एक तरीका होता है। दरअसल, हम फल समझकर कुछ भी खा लेते हैं और हम सोचते हैं कि फल खाने से कोई नुकसान नहीं होता है। कई बार फलों का गलत सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। तो आइए बिना देक किए जानते हैंं फल खाने का सही तरीका...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैसे तो लोग फल खाने का कोई खास तरीका नहीं फॉलो करते हैं। फल खाने का सबसे सही समय सुबह में होता है। वहीं खट्टे फलों को छोड़कर कोई भी फल खाली पेट खाया जा सकता है।  सुबह में लोगों को सेब खाने की भी सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें पेक्टिन होता है जो कि आपकी आंतों के लिए फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा माना जाता है कि पके हुए फल को कभी भी कच्चे फलों को नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही सब्जियों के साथ फलों का सेवन नुकसानदायक हो सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
खाना खाने के बाद फलों का सेवन आपको मुश्किल में डाल सकता है, क्योंकि ये आपके पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है। सबसे बढ़िया तरीका यह है कि जो भी फल खाना हो उसे आप खाना खाने से पहले खा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसिड वाले फलों को दूध के साथ लेने से सेहत पर प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें