फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: चाय के साथ बनाएं टेस्टी लौकी की मुठिया, स्वाद है जबरदस्त

Sun, 13 Mar 2022 11:10 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
lauki ki muthiya - फोटो : instagram
शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन है तो लौकी की मठिया बनाकर तैयार करें। ये डिश उन लोगों को भी पसंद आएगी जो लौकी से दूर भागते हैं। मठिया बनाना बेहद आसान है और ये फटाफट बनकर तैयार हो जाती है। तो अगली बार चाय के साथ बनाने के लिए ये डिश बिल्कुल परफेक्ट है। जानें क्या है लौकी की मुठिया को बनाने की रेसिपी। 
विज्ञापन

2 of 5
लौकी - फोटो : pixabay
लौकी की मुठिया की सामग्री
लौकी, बेसन आधा कप, सूजी आधा कप, गेंहू का आटा, अदरक का पेस्ट, जीरा, राई, भुने हुए तिल, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, बेकिंग सोडा, हरी मिर्च. नींबू का रस, हींग, हरी धनिया, तेल, नमक स्वादानुसार।
विज्ञापन

3 of 5
lauki ki muthiya - फोटो : instagram
लौकी की मुठिया बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें। फिर इसे अच्छे से निचोड़कर इसका पानी निथार लें। एक बर्तन में रखकर इसमें बेसन, गेंहू का आटा और सूजी डालकर सभी को मिक्स कर लें। इस मिश्रण में हल्दी, लाल मिर्च, हरी मिर्ची डालें। साथ में जीरा, बेकिंग सोडा, अदरक का पेस्ट, तिल, नींबू का रस, स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 

4 of 5
lauki ki muthiya - फोटो : instagram
हाथों में अच्छे से तेल लगाकर इस मिश्रण की मुठिया तैयार कर लें। सारी मठिया एक साथ बनाकर प्लेट में रख लें। फिर स्टीमर में पानी गर्म करें। जब पानी गर्म हो जाए तो जाली पर भी तेल लगाकर सारी मुठिया को इस जाली के ऊपर रख दें। ढक्कन लगाकर इस मुठिया को बीस मिनट तक पकने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लौकी - फोटो : pintrest
बीस मिनट बाद चेक कर लें कि मुठिया पकी है या नहीं। पकी हुई मुठिया को प्लेट में निकाल कर रख लें। इन मुठिया को चाकू से काटकर लंबा आकार दें। फिर कडाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमे जीरा और राई डालकर तड़का लगाएं। जीरा चटक जाए तो मुठिया डालकर पकाएं। दोनों तरफ से अच्छे से करारी होने तक इन मुठिया को अलट-पलट कर पकाएं। बस तैयार है स्वादिष्ट लौकी की मुठिया। इसे चाय के साथ सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें