फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: लंच में बनाएं अंडा करी, बार-बार करेगा खाने को दिल

Tue, 15 Mar 2022 10:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
egg curry
अंडे प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत होते हैं। वहीं बहुत से लोगों को अंडा बेहद पसंद भी होता है। इसलिए वो नाश्ते में ऑमलेट से लेकर भुर्जी और उबला अंडा भी खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप अंडे को लंच में शामिल करना चाहते हैं तो अंडा करी डिश सबसे ज्यादा परफेक्ट रहेगी। वैसे अंडा करी ज्यादातर लोग बाहर की खाना पसंद करते हैं। लेकिन इस विधि से अंडा करी घर में तैयार करेंगे। तो हर कोई बस उंगलिया ही चाटता रह जाएगा। तो चलिए जानें क्या है अंडा करी बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 5
egg
अंडा करी के लिए सामग्री
पांच से छह अंडे, तीन प्याज, लहसुन एक साबुत, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, सरसो का तेल और पानी। 
विज्ञापन

3 of 5
egg
अंडा करी बनाने की विधि
किसी बर्तन में पानी उबलने को रख दें। फिर इस पानी में अंडों को डालकर उबाल लें। सात से दस मिनट के अंदर अंडे उबल जाएंगे तो इन्हें गैस पर से नीचे उतार लें। अब इन अंडों को छील लें। एक पैन में सरसो का तेल गर्म करें। जब ये गर्म हो जाए तो इसमे अंडे को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। 

4 of 5
egg curry
लहसुन और प्याज को छीलकर इसे मिक्सी में बारीक पीस लें। अब इस पिसे हुए प्याज और लहसुन के पेस्ट में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और लाल मिर्च डालकर मिक्स कर लें। इस पेस्ट को किसी कटोरी में निकालकर रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
egg curry
कड़ाही को गर्म करें और इसमे तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे प्याज और लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। इसे तब तक भूने जब तक कि ये तेल ना छोड़ दे। तेल छोड़ते ही समझ जाएं कि मसाला अच्छी तरीके से भुन गया है। बस अब इस मसाले में फ्राई किए हुए अंडे डाल दें। इन्हें अच्छे से मिक्स कर दो से तीन मिनट तक चलाएं। जिससे कि अंडे मसाले में अच्छी तरह से लिपट जाएं। अब इसमे एक गिलास पानी डालकर ढंक दें। दस मिनट बाद जब पानी पक कर गाढा हो जाए और ग्रेवी गाढी हो जाए तो गैस बंद कर दें। बस हरी धनिया की पत्तियों से सजाकर रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें