फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें वीडियो: आइसक्रीम में उंगली के बाद अब बीयर में मिला कॉकरोच, जानें ऐसे में कहां करें शिकायत

Mon, 22 Jul 2024 08:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एक शख्स की बीयर में निकला कॉकरोच। - फोटो : Amar Ujala
आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लोग घर पर बनी चीजों से ज्यादा बाहर की चीजों पर ज्यादा निर्भर नजर आते हैं। दूध से लेकर ब्रेड तक, हर कुछ हम दुकानों से खरीदकर अपने घर लाते हैं। यही नहीं, कई बंद फूड पैकेज यानी डिब्बा बंद खाने-पीने की चीजों का भी हम सेवन करते हैं। पर सवाल ये है कि क्या डिब्बों में पैक होकर आने वाली ये चीजें खाने-पीने के लिए पूरी तरह सही हैं? क्या इन चीजों की पैकेजिंग करते समय हाइजीन का ख्याल रखा जाता है? कहीं इन डिब्बे बंद खानों में कॉकरोच तो नहीं? जी हां, ये सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि नोएडा में एक शख्स की बीयर केन में कॉकरोच निकला। तो चलिए जानते हैं आखिर ये पूरा मामला क्या है और आप जब भी अपने घर ऐसे बंद फूड पैकेज वाली चीजें लाएं तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
एक शख्स की बीयर में निकला कॉकरोच। - फोटो : istock
बीयर केन में मिला कॉकरोच
  • दरअसल, अभी पिछले दिनों आइसक्रीम से उंगली के टुकड़े निकलने वाले मामले को लोग भूले भी नहीं थे कि अब नोएडा के सेक्टर-22 से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक शख्स की बीयर केन में कॉकरोच निकला है। मामला ये है कि नोएडा में रहने वाले एक शख्स ने बीती रविवार शाम नोएडा के ही सेक्टर-22 स्थित मॉडल शॉप से बीयर की केन खरीदी। इसके बाद जब वे घर जाकर इसका सेवन करने लगा तो उसके मुंह में कुछ लगा। फिर जब उन्होने इसे देखा तो ये कॉकरोच के शरीर के पीछे का कुछ कटा हुआ हिस्सा था।

विज्ञापन

3 of 6
शख्स द्वारा की गई ऑनलाइन शिकायत। - फोटो : Amar Ujala
  • ये देखकर उस शख्स के होश उड़ गए और जब उसने केन के अंदर झांका तो वहां पूरा का पूरा कॉकरोच था। इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर आया जिसके बाद लोगों ने बीयर कंपनी को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। वहीं, शख्स ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी एफएसएसएआई के पास इस पूरे मामले की ऑनलाइन शिकायत भी करवा दी है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या इन डिब्बे बंद चीजों का खाना स्वास्थ्य के लिए सही है?

यहां देखिए वीडियो:-

4 of 6
एक शख्स की बीयर में निकला कॉकरोच। - फोटो : istock
जब भी घर लाएं डिब्बा बंद चीजें तो इन बातों का ध्यान रखें:-
  • अगर आप भी बाजार से डिब्बा बंद चीजें घर लाते हैं तो आपको सबसे पहले उसकी एक्सपायरी डेट चेक करनी चाहिए। अगर ये सही है तभी डिब्बा खोलें
  • फिर डिब्बे के अंदर जरूर देखें कि क्या है, कहीं उसमें कोई कीड़ा या कोई अन्य गलत चीज तो नहीं है। इसके लिए डिब्बे के अंदर जो भी चीज है उसे किसी बर्तन में निकाल लें और जब सही हो तभी सेवन करें।
विज्ञापन

5 of 6
एक शख्स की बीयर में निकला कॉकरोच। - फोटो : istock
यहां कर सकते हैं शिकायत:-

स्टेप 1
  • अगर बाजार से लाई हुई खाने-पीने की किसी चीज में कोई कीड़ा आदि निकलता है, तो आप घर बैठे इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी एफएसएसएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://foscos.fssai.gov.in/ पर जाना है
  • फिर यहां पर जाकर 'Food Consumer Grievance' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक शख्स की बीयर में निकला कॉकरोच। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर नया पेज खुलेगा जहां 'Proceed with Food related Grievance' पर क्लिक करें
  • इसके बाद 'Consumers Regiser/Login' पर क्लिक करें
  • अब आपको लॉगिन आईडी पासवर्ड बनाना है और इसके बाद आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें