फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिक एसिड के बढ़ने से होती है अर्थराइटिस की समस्या, इन 5 घरेलू नुस्खों से करें कम

Mon, 02 Mar 2020 06:13 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुबह का नाश्ता
यूरिक एसिड समय के साथ-साथ बढ़ने वाली समस्या है। शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ जाने से अर्थराइटिस की समस्या हो जाती है। अर्थराइटिस यानी गठिया की समस्या होने पर जोड़ों में सूजन आ जाती है, जिस कारण असहनीय दर्द होता है। इस दर्द का असर सेहत पर भी धीरे-धीरे दिखने लगता है। इतना ही नहीं हाई यूरिक एसिड से शुगर, हार्ट, किडनी की बीमारियां का खतरा भी बढ़ जाता है। हालांकि अपने खानपान पर विशेष ध्यान देकर इसकी मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सेब का सिरका
बढ़े हुए यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में सेब का सिरका बहुत ही मददगार हो सकता है। लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें कि सेब के सिरके को हमेशा पानी के साथ लें। कभी भी केवल सिरके को उपयोग में न लें।
विज्ञापन

3 of 5
ajwain water
अजवाइन
यूरिक एसिड के बढ़े स्तर को कम करने में अजवाइन भी बहुत कारगर है। हाई यूरिक एसिड की समस्या होने पर रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी बनाकर पीना चाहिए। अजवाइन में पाए जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड बढ़े हुए यूरिक एसिड को नियंत्रित कर सकता है।

4 of 5
fruits
फाइबर से भरपूर फूड्स
बढ़े हुए यूरिक एसिड के लिए फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। साबुत अनाज, सेब, संतरे और स्ट्रॉबेरी फाइबर से भरपूर होते हैं इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। फाइबर से भरपूर कई ऐसी चीजें हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
जैतून का तेल
जैतून यानी ऑलिव ऑयल बेहद काम की चीज है। अपने खाने में जैतून का तेल इस्तेमाल कर आप यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। जैतूल के तेल में विटमिन ई काफी मात्रा में पाया जाता है, जो यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मददगार साबित होता है।
 
नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि आप किसी बीमारी  के मरीज हैं तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें