फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज है तो स्वास्थ्य से न करें तौबा, सर्दियों में खा सकते हैं ये पांच फल

Fri, 13 Dec 2019 11:01 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आजकल डायबिटीज की बीमारी बहुत ही सामान्य हो गई है। लगभग हर चौथा इंसान खून में शुगर के बढ़े हुए स्तर से परेशान है। जिसकी वजह से उसे खानपान में बहुत परहेज करने की जरूरत होती है। साथ ही सेहतमंद खाना खाने की सलाह दी जाती है। जिसमें फल भी शामिल होते हैं। लेकिन अगर आप नहीं समझ पा रहें हैं कि कौन से फलों को डायट में शामिल करें तो इन फलों की लिस्ट को जरूर देख लें। आगे की स्लाइड में जानें कौन से फल हैं डायबिटीज के मरीजों को खाना चाहिए।

 
विज्ञापन

2 of 6
अमरूद
100 ग्राम अमरूद में करीब 68 कैलोरी होती है। डायबिटीज के मरीजों को अमरूद खाने से फायदा होता है। अमरूद का छिलका उतारकर अमरूद खाने से ब्लड शुगर कम होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-डायबिटिक और एंटी-हायपरलिपिडेमिक तत्व टाइप-2 डायबिटीज को कम करने में मदद करता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Pixabay
संतरा
संतरा शुगर के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। विटामिन सी से भरपूर इस फल के साथ ही अंगूर और मौसमी जैसे फलों को भी शुगर के मरीज खा सकते हैं। इन फलों में मौजूद फाइबर, विटामिन सी, फोलेट और पोटैशियम डायबिटीज में राहत दिलाता है।

 

4 of 6
आड़ू
हर सौ ग्राम आड़ू में 1.6 ग्राम फाइबर होता है और ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने के लिए आड़ू का सेवन फायदेमंद है।
विज्ञापन

5 of 6
कीवी
डायबिटीज के मरीजों को कीवी का फल खाना फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सींडेंट तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
सेब
सेब का सेवन भी डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर को शरीर में बढ़ने से रोकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें