फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 सुपरफूड कैल्शियम की करेंगे पूर्ति, मजबूत होंगी हड्डियां और दूर रहेगी दिल की बीमारी

Thu, 12 Dec 2019 09:00 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
डाइट
आपका खान-पान आपके स्वास्थ्य पर बहुत ही गहरा प्रभाव डालता है। हर भोजन और हर फल स्वास्थ्य के लिए अलग-अलग तरीकों से उपयोगी है। इंसान के शरीर में कई ऐसे तत्व हैं जिनकी निर्धारित मत्रा असंतुलित होने पर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने लगती है। कैल्शियम भी इन्हीं तत्वों में से एक है। यह शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ ही कई अन्य रोगों से रक्षा करता है। तो इतना समझ लीजिए शरीर में कैल्शियम की पूर्ति होना जरूरी है। कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए लोग अक्सर कई तरह के सप्लीमेंट्स लेने लगते हैं, जो फायदे छोड़ सेहत के लिए नुकसानदायक हो जाते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि ऐसा क्या खाया जाए, जिससे कैल्शियम की कमी को पूरा किया जाए। आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
paneer - फोटो : Pixabay
पनीर

पनीर कैल्शियम के साथ प्रोटीन के लिए भी उपयुक्त माना जाता है। कैल्शियम की पूर्ति के लिए पनीर एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
Almond Milk
बादाम

उच्च कैल्शियम से भरपूर बादाम कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है। इसके साथ ही बादाम में प्रोटीन भी काफई मात्रा में होती है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
संतरा

विटामिन डी से भरपूर संतरा कैल्शियम का भी एक अच्छा स्रोत है। संतरे में कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। इसके सेवन से  शरीर में कैल्शियम की पूर्ति की जा सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
fig - फोटो : file photo
अंजीर

अंजीर का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमें कैल्शियम के साथ ही फाइबर और पोटैशियम की मात्रा भी पाई जाती है। अंजीर के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है और मैग्नीशियम की मदद से दिल की धड़कन सही बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
milk - फोटो : Pixabay
दूध

दूध कैल्शियम का सबसे बढ़िया स्रोत है। कैल्शियम के लिए दूध का सेवन करना चाहिए। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध काफी जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें