फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजा ही नहीं बासी होने के बाद और ज्यादा टेस्टी हो जाते हैं ये 5 फूड्स

Wed, 08 Jan 2020 08:38 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गर्मागर्म और ताजा खाना सभी को पसंद होता है। ताजा खाना स्वादिष्ट और हेल्दी होता है और इसमें सभी पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जो बासी होने पर यानी अगले दिन खाने में और भी स्वादिष्ट हो सकता है। शायद आपने भी कुछ बासी चीजों का टेस्ट चखा होगा और आपको वह ताजे के मुकाबले टेस्टी भी लगे होगें। अगर आपका भी सर्दी के कारण रोजाना खाना बनाने का मन नहीं करता है तो आप कुछ फूड्स का मजा अगले दिन भी ले सकती हैं। देर किस बात की आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में विस्तार से...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
साग - फोटो : सोशल मीडिया
साग
पालक, सरसों और मेथी के पत्तों से बहुत ज्यादा मेहनत करके बना सरसों का साग, ये खास डिश भारत में काफी फेमस है और सर्दियों के दिनों में इसे बहुत पसंद किया जाता है। साग को भी अगर रातभर फ्रीज में रखकर अगले दिन सुबह गर्म कर उसमें 1 चम्मच गाय का देसी घी मिलाकर, मक्के की रोटी के साथ खाया जाए तो मजा दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शाही पनीर
शाही पनीर का नाम सुनते बच्चों के ही नहीं बड़ों के भी मुंह में भी पानी आ जाता है। जी हां ढेर सारे टमाटर, काजू और कई तरह के मसालों से तैयार होने वाली ये डिश गर्ममागर्म तो टेस्टी लगता ही है, लेकिन रात के बचे हुए शाही पनीर को सुबह परांठों के साथ खाने से मजा कई गुना बढ़ जाता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
राजमा
राजमा का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। भारत में लोग राजमा को प्लेन या जीरा राइस के साथ खाना बेहद पसंद करते हैं। लेकिन बासी राजमा ताजे राजमा के मुकाबले बहुत ज्यादा टेस्टी लगते हैं। जी हां बचे हुए राजमा को आप फ्रिज में रखकर अगले दिन सुबह खाएंगे तो एक अलग ही मजा आएगा।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
गाजर का हलवा
सर्दियों में सभी की पसंदीदा मिठाई गाजर का हलवा भी बासी खाने में बहुत अच्छा लगता है। इसे आप कई दिनों तक स्टोर करके खा सकती है। जी हां घी, मेवे, दूध और गाजर से तैयार होने वाली ये मीठी डिश बेहद शानदार है। ताजा खाने में तो ये मजेदार लगती ही है, लेकिन फ्रिज में रातभर रखकर अगर सुबह इसे ठंडा-ठंडा खाया जाए तो ये और ज्यादा टेस्टी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कढ़ी
कढ़ी ताजा खाने की बजाय अगले दिन बासी खाने में ज्यादा टेस्टी लगती हैं। कढ़ी के शौकीनों का खुद ये मानना है कि अगले दिन सुबह बासी कढ़ी खाने में बेहद मजा आता है। जी हां कढ़ी को मेहनत के साथ कई तरह के मसालों से तैयार किया जाता है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में कढ़ी का अलग लेकिन लाजवाब स्वाद खाने को मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें