खाने-पीने के लिहाज से सर्दियों का मौसम बहुत अच्छा माना जाता है। इस मौसम में सब्जियों की इतनी वैराएटी मिलती है कि बस पूछिए मत। इनमें जो सब्जी बेहद खास है वह है गाजर। आप गाजर को सब्जी, सलाद, जूस या सूप किसी भी तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। गाजर में भरपूर मात्रा में कैरीटोनॉइड, पोटैशियम, विटामिन A और विटामिन E जैसे ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाकर हमें गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। ऐसा कोई भी नहीं होगा जिसे गाजर का हलवा पसंद ना हो लेकिन आज हम आपको गाजर की खीर बनाने की विधि बताएंगे...