Sawan Somvar 2023 Wishes: सावन के पवित्र माह का हिंदू मान्यताओं में विशेष महत्व है। सावन भगवान शिव को समर्पित माह है, जिसमें भोलेनाथ की उपासना की जाती है। सावन की शुरुआत 4 जुलाई से हो चुकी है। सावन में पुरुष और महिलाएं शिव जी की पूजा करते हैं। इस दौरान जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का भी खास महत्व होता है।
वैसे तो श्रावण मास के हर दिन को पवित्र माना जाता है, लेकिन सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव के लिए उपवास किया जाता है। मान्यता है कि इसी माह में माता पार्वती ने उपवास करके भोलेनाथ को पति के रूप में प्राप्त किया था। ऐसे में कुंवारी लड़कियां मनोवांछित वर की कामना से सावन के सोमवार के दिन उपवास करती हैं।
महिला और पुरुष परिवार की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखते हैं। सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं, जलाभिषेक करने जा रहे हैं या उपवास रख रहे हैं तो भगवान शिव के शक्तिशाली मंत्रों के जाप के साथ दिन की शुरुआत करें। सावन के सोमवार के दिन प्रियजनों को भी पवित्र शिव मंत्र भेजें, ताकि मंत्रों के जाप के साथ सभी करीबियों की शुरुआत हो।