फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year 2023 Wishes: नए साल पर इन फेसबुक और व्हाट्सएप मैसेज से दें शुभकामनाएं, सबके खिल उठेंगे चेहरे

Sun, 01 Jan 2023 10:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपका सोशल नेटवर्क बड़ा है और हर किसी को फोन करके नववर्ष की शुभकामनाएं देना मुमकिन नहीं है, तो मैसेज, फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए उन्हें नए साल के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
नए साल के शुभकामना संदेश 2023 - फोटो : amar ujala

Happy New Year 2023 Wishes: आज 1 जनवरी 2023 है। वर्ष 2022 का कैलेंडर घर से हट गया है और एक नया कैलेंडर, नए साल, नए महीने और नई तारीख लेकर आ गया है। नए साल को लेकर हर कोई उत्साहित है। लोग अलग अलग तरीकों से नव वर्ष का स्वागत कर रहे हैं। कुछ लोगों ने पूजा-पाठ और मंदिर में भगवान के दर्शन के साथ नव वर्ष की शुरुआत की, तो वहीं कुछ लोग आज घूमने फिरने जा रहे हैं। नए साल की एक रीत होती है। लोग नव वर्ष के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों को इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं। सभी लोगों से मिल नहीं सकते, इसलिए कुछ दूर बैठे प्रियजनों को फोन काॅल करते हैं। हालांकि अगर आपका सोशल नेटवर्क बड़ा है और हर किसी को फोन करके नववर्ष की शुभकामनाएं देना मुमकिन नहीं है, तो मैसेज, फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए उन्हें नए साल के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां नए साल के आकर्षक और प्रेम पूर्ण शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जो आप अपने प्रियजनों को आज भेज सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 6
नए साल 2023 की शायरी - फोटो : amar ujala
हर साल आता है, हर साल जाता है
इस साल आपको वो सब मिले
जो आपका दिल चाहता है।

नया साल मुबारक
 
विज्ञापन

3 of 6
नया साल 2023 स्टेट्स - फोटो : amar ujala
नए साल में ढेर सारे गुलाब खिलाना है
दोस्त तेरे संग मिलकर न्यू ईयर मनाना है।

नव वर्ष की शुभकामनाएं!

4 of 6
नया साल 2023 स्टेट्स - फोटो : amar ujala
नया सवेरा आया नई किरण के साथ 
नया दिन आया प्यारी मुस्कान के साथ
आपको नया साल 2023 मुबारक हो
मेरी ढेरों शुभकामनाओं के साथ।

नव वर्ष की शुभकामनाएं!
 
विज्ञापन

5 of 6
नए साल 2023 की शायरी - फोटो : amar ujala
नए रंग हों नयी उमंगें, आंखों में उल्लास नया,
नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया।

नया साल मुबारक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नए साल 2023 की शायरी - फोटो : amar ujala
नए वर्ष में चलो पुराने मौसम का बदलें रंग
नई बहारें लेकर आए जीवन में मधुमास नया

नया साल मुबारक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें