फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti Wishes 2025: दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें मकर संक्रांति की आकर्षक शुभकामनाएं

Mon, 13 Jan 2025 03:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

लोग आपस में एक दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हैं। आप भी इस मकर संक्रांति के पावन दिन पर अपने मित्रों, रिश्तेदारों और खास लोगों को शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Makar Sankranti Wishes in Hindi: मकर संक्रांति का त्योहार न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और खुशी का प्रतीक भी है। मकर संक्रांति को पूरे देश में धूमधाम से लोग अपनी अपनी परंपराओं के मुताबिक मनाते हैं। कोई इसे खिचड़ी का पर्व कहता है तो कोई पोंगल के तौर पर इसे मनाता है।

ये त्योहार कृषि, सर्दी के मौसम से जुड़ा हुआ है। मकर संक्रांति के अपना धार्मिक, वैज्ञानिक, आयुर्वेदिक और खगोलीय महत्व है। इस दिन नदी में स्नान के बाद दान आदि का भी महत्व है। लोग आपस में एक दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हैं। आप भी इस मकर संक्रांति के पावन दिन पर अपने मित्रों, रिश्तेदारों और खास लोगों को शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
 
इस वर्ष की मकर संक्रांति
आपके लिए हो तिल-लड्डू जैसी मीठी,
मिले कामयाबी पतंग जैसी ऊंची
इसी कामना के साथ।

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
 
विज्ञापन

3 of 7
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

तन में मस्ती, मन में उमंग,
देखकर सबका अपनापन,
गुड़ में जैसे मीठापन,
होकर साथ हम उड़ाएंगे पतंग,
और भर लें आकाश में अपने रंग।

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

4 of 7
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

उड़ी जो पतंग तो खिल गया दिल
गुड़ की मिठास में देखो मिल गया तिल
चलो आज उमंग-उल्लास में खो जाएं हम लोग
सजाएं थाली और लगाएं अपने भगवान को भोग।

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
 
 
 
विज्ञापन

5 of 7
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

ऊंची पतंग और खुला आकाश
संक्रांति पर छाए हर्षोल्लास।

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

त्योहार में नहीं होता अपना-पराया
त्योहार है वही जिसे सब ने मनाया
मिला कर गुड़ में तिल
मीठे लड्डू संग मिलने दो दिल।

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

मंदिर की घंटी संग पूजा की थाली
उत्तरायण में दिखी सूरज की लाली
जीवन में आए खुशियों की हरियाली
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति।

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें